Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2025 ♦ 1:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बागबेड़ा में नदी में डूबे तीन दोस्त, एक को बचाया गया, दो अब भी लापता
    जमशेदपुर

    बागबेड़ा में नदी में डूबे तीन दोस्त, एक को बचाया गया, दो अब भी लापता

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बागबेड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट पर शनिवार की शाम तीन दोस्त नहाने के दौरान खरखाई नदी में डूब गए। इनमें से एक युवक को बचा लिया गया है, जबकि दो अब भी लापता हैं। लापता युवकों की तलाश आज सुबह से गोताखोरों की मदद से शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के अनुसार, बड़ौदा घाट निवासी पार्थ कुमार, कदमा भाटिया बस्ती के शशांक कुमार और मानगो कुंवर बस्ती के शुभम कुमार मेहता पार्थ का जन्मदिन मनाने नदी किनारे पहुंचे थे। नहाते वक्त तीनों गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने पार्थ को बचा लिया, लेकिन शशांक और शुभम डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण खोजबीन नहीं शुरू हो सकी। रविवार को नदी में गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश की जाएगी।

    तीनों युवक आरवीएस कॉलेज के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र थे। शुभम मूल रूप से गढ़वा का रहने वाला था और मानगो में अपने चाचा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। शशांक की मां शारदा देवी और परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे तो माहौल बेहद गमगीन हो गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार डूबने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक स्थाई गोताखोर या एनडीआरएफ की टीम की तैनाती नहीं की है। पिछले 6 महीनों में 11 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। प्रशासन से राहत व बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है।

    Also Read : यूट्यूबर मनीष कश्यप ने BJP छोड़ने का किया ऐलान

    Also Read :  सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले की बाइक जब्त, आरोपी फरार

    B.Tech student Bagbera Bagbera police station birthday party accident death due to drowning in water District Administration Diver drowning incidents Garhwa resident jamshedpur Jamshedpur accident Jharkhand news Jharkhand student Kharkhai River local police Manish Kashyap Ndrf Parth Kumar rescue operation River Accident RVS College Shashank Kumar Shubham Kumar Mehta video viral youth drowned in river आरवीएस कॉलेज एनडीआरएफ खरखाई नदी गढ़वा निवासी गोताखोर जमशेदपुर जमशेदपुर हादसा जिला प्रशासन झारखंड छात्र झारखंड न्यूज झारखंड समाचार डूबने की घटनाएं नदी में डूबे युवक नदी हादसा पानी में डूबने से मौत पार्थ कुमार बचाव कार्य बर्थडे पार्टी हादसा बागबेड़ा बागबेड़ा थाना बीटेक छात्र मनीष कश्यप वीडियो वायरल शशांक कुमार शुभम कुमार मेहता स्थानीय पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूट्यूबर मनीष कश्यप ने BJP छोड़ने का किया ऐलान
    Next Article गंगा और कोसी नदी कटाव रोधी परियोजनाओं में बड़ा घोटाला! सांसद ने उठाए गंभीर सवाल

    Related Posts

    झारखंड

    राशन कार्डधारियों को छह महीने से नहीं मिला नमक, जुलाई से फिर मिलने की उम्मीद

    June 8, 2025
    झारखंड

    राजधानी में पहली बार चोरों ने दर्ज कराया केस, बोला- चोरी करने गए तो लोगों ने धुन दिया

    June 8, 2025
    झारखंड

    धनबाद सदर अस्पताल में अब ड्रेस कोड अनिवार्य, कल से नई व्यवस्था लागू

    June 8, 2025
    Latest Posts

    राशन कार्डधारियों को छह महीने से नहीं मिला नमक, जुलाई से फिर मिलने की उम्मीद

    June 8, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने ली युवक की जान, ममेरी बहन की हालत नाजुक

    June 8, 2025

    फेक वीडियो मामले में शहीद की पत्नी को बदनाम करने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार

    June 8, 2025

    राजधानी में पहली बार चोरों ने दर्ज कराया केस, बोला- चोरी करने गए तो लोगों ने धुन दिया

    June 8, 2025

    14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश

    June 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.