Ranchi : रांची ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में बिना ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट के ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहरभर से 15 ई-रिक्शा चालकों को पकड़ा गया, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने इनके वाहन जब्त किए और चालकों पर जुर्माना लगाया।
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चलाना सख्त मना है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच में चार ई-रिक्शा चालकों को बिना रजिस्ट्रेशन के भी पकड़ा गया और उनपर भी जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा ऑटो चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। शहर के विभिन्न इलाकों से नौ ऑटो चालकों को पकड़ा गया, जिनके पास आवश्यक परमिट नहीं था। ट्रैफिक पुलिस ने सभी चालकों को चेतावनी दी कि वाहन चलाने से पहले रजिस्ट्रेशन और परमिट अवश्य सुनिश्चित करें।

Also Read : झारखंड में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 4919 सिपाही बहाली शुरू
Also Read : अमेरिका-भारत हथियार सौदा : जैवेलिन मिसाइलें और एक्सकैलिबर राउंड को मंजूरी
Also Read : झारखंड में शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठिठुरन, कई जिलों में कोहरे की संभावना
Also Read : “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर
Also Read : आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती
Also Read : जेसीआई रांची ने जोनकोन 2025 में जीते 19 पुरस्कार, प्रतीक जैन बने मंडल 3 के बेस्ट प्रेसिडेंट
Also Read : BREAKING : झारखंड में स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय दोगुना
Also Read : सारंडा से नक्सलियों का सफाया बहुत जल्द : डीजीपी

