Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IPL से अब बाहर हुआ ये खिलाड़ी, दसुन कर सकते है रिप्लेस…
    खेल

    IPL से अब बाहर हुआ ये खिलाड़ी, दसुन कर सकते है रिप्लेस…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: शुभमन गिल की कप्तानी में IPL 2025 के सीजन में खेल रही गुजरात टाइटंस टीम का प्रदर्शन अब तक मैदान पर शानदार देखने को मिला है। वहीं इसी बीच उन्हें एक बड़ा झटका ऑलराउंडर प्लेयर ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगना लगभग तय माना जा रहा है। 6 अप्रैल को गुजरात टाइटंस की टीम जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घर पर मुकाबला खेल रही थी तो उस मैच में फील्डिंग के दौरान फिलिप्स घायल हो गए थे, जिसके बाद वह तुरंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए। अब उनका इस सीजन में आगे हिस्सा लेना भी मुश्किल माना जा रहा है, जिसके बाद जीटी की टीम फिलिप्स के रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी जल्द ऐलान कर सकती है।

    फिलिप्स की जगह पर दसुन शनाका को मिल सकता है मौका
    श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान दसुन शनाका जिन्होंने IPL में अपना डेब्यू गुजरात टाइटंस की टीम से ही किया था उनको फ्रेंचाइजी अब ग्लेन फिलिप्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर फिर स्क्वाड का हिस्सा बना सकती है। न्यूजवायर की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट के एक सूत्र ने अपने बयान में इस बात का खुलासा किया है कि दसुन शनाका जल्द ही IPL 2025 सीजन के बाकी बचे मुकाबलों के लिए गुजरात टाइटंस टीम के साथ जुड़ेंगे। इसको लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से जल्द आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा। शनाका को लेकर बात की जाए तो उन्हें अब तक IPL में सिर्फ तीन मुकाबले खेलने का मौका मिला है, जिसमें वह 13 के औसत से कुल 26 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।

    गुजरात टाइटंस की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर
    आईपीएल 2025 सीजन में गुजरात टाइटंस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, जिसमें उन्हें अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 5 मैचों में से 4 को अपने नाम किया और अभी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। गुजरात टाइटंस को इस सीजन अपना अगला मुकाबला 19 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में खेलना है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती : बबीता झा
    Next Article रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाया, काम करने के तरीके से थे असंतुष्ट…

    Related Posts

    खेल

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    August 1, 2025
    खेल

    IND vs ENG : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय प्लेइंग XI में हुए चार बड़े बदलाव

    July 31, 2025
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    प्रार्थना सभा से लोगों को हिरासत में लेने के विरोध में उतरा मसीही परिषद, कार्रवाई की मांग…

    August 2, 2025

    चाईबासा DC की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक, 47 दावों पर मंथन…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.