Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 5:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»SP को मिले एक क्लू पर लुटने से बच गया यह पेट्रोल पंप
    जोहार ब्रेकिंग

    SP को मिले एक क्लू पर लुटने से बच गया यह पेट्रोल पंप

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को मिले एक क्लू पर शहर में एक बड़ी लूट का वारदात टल गयी। वहीं, लूटकांड को अंजाम देने जा रहे तीन संदेही गुनहगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों के नाम रितेश कुमार यादव, पंकज कुमार और राहुल कुमार बताये गये। रितेश और राहुल की उम्र 20 साल है, वहीं, पंकज 22 साल का है। सभी आरोपी हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने हथियार, गोलियां, मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये कैश जब्त किया है। ये तीनों एक पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापामारी की और सभी को मौके से दबोच लिया।

    क्या है मामला

    हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को बीते 9 सितंबर को इंफॉर्मेशन मिली थी कि रितेश कुमार यादव अपने सहयोगी पंकज कुमार के साथ खिरगांव होते हुए मिशन अस्पताल की ओर से पेट्रोल पंप लूटने जा रहा है। मिली सूचना पर सदर SDPO IPS अमित आन्नद की देखरेख में SIT गठित की गई। टीम ने मिशन रोड के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक एक्टिवा स्कूटी आते देखी गई। पुलिस को देख स्कूटी चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन फौरी कार्रवाई में दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा गोली, मोबाइल और स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी पंकज कुमार ने खुलासा किया कि उसने बीते 15 अगस्त को खिरगांव पेट्रोल पंप मैनेजर से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर इस मामले में संलिप्त पेट्रोल पंप कर्मी राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की रकम में से ₹50,000 बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में सदर (बड़ाबाजार) ओपी थाना कांड संख्या-280/25, दिनांक 09.09.2025, आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1ए), 26 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी रितेश कुमार यादव और पंकज कुमार के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

    Also Read : बड़कागांव में दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा, SIT ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

    SP को मिले एक क्लू पर लुटने से बच गया यह पेट्रोल पंप This petrol pump was saved from being looted after SP got a clue
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गोत्सव में पूजा समितियों को सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग : सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article विश्व आत्मह’त्या रोकथाम दिवस पर लोगों को जगा गये सिविल सर्जन, क्या बोले… जानें

    Related Posts

    गुमला

    बाइक और मवेशी की टक्कर में पति की मौ’त, पत्नी घायल

    October 28, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में लाठीचार्ज पर सियासत गरम, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने की कड़ी निंदा

    October 28, 2025
    गुमला

    गुमला में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत छह लोग घायल

    October 28, 2025
    Latest Posts

    बाइक और मवेशी की टक्कर में पति की मौ’त, पत्नी घायल

    October 28, 2025

    चाईबासा में लाठीचार्ज पर सियासत गरम, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने की कड़ी निंदा

    October 28, 2025

    गुमला में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत छह लोग घायल

    October 28, 2025

    भाई-बहन की सड़क हादसे में मौ’त, दंपती गंभीर रूप से घायल

    October 28, 2025

    रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध, मौके पर मौ’त

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.