Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 10:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद के इस डॉक्टर ने रचा इतिहास, महिला के पेट से निकाला 7.5 kg का स्प्लीन ट्यूमर
    झारखंड

    धनबाद के इस डॉक्टर ने रचा इतिहास, महिला के पेट से निकाला 7.5 kg का स्प्लीन ट्यूमर

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 8, 2025Updated:May 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डॉ. इरफान अंसारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Dhanbad : झारखंड की स्वास्थ्य सेवा में सुधार और उत्कृष्टता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा उठाए गए ठोस कदम का अब परिणाम दिखने लगा है। इसी कड़ी में, धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉ. अली जैद अनवर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक महिला मरीज के पेट से 7.5 किलोग्राम वजनी स्प्लीन ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

    धनबाद
    डॉक्टर अली जैद अनवर

    डॉक्टरों को सम्मानित करना और उनका मनोबल बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक डॉक्टर की सफलता नहीं, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य प्रबंधन और कार्य संस्कृति की जीत है। मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जो डॉक्टर ईमानदारी से काम करेंगे, उनका सम्मान निश्चित है। डॉ. अनवर इसका सटीक उदाहरण है ,ऐसे डॉक्टरों को सम्मानित करना और उनका मनोबल बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी है।

    स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार में किसी तरह लापरवाही को बर्दाश्त नहीं

    डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि अब तक विश्व में किसी महिला के शरीर से निकाला गया सबसे बड़ा स्प्लीन 2.5 किलोग्राम का था, जबकि डॉ. अनवर द्वारा निकाले गए स्प्लीन का वजन 7.5 किलोग्राम है। यह न केवल एक चिकित्सीय चमत्कार है, बल्कि झारखंड की बढ़ती मेडिकल क्षमताओं का प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर ही नहीं बल्कि एक सच्चा स्वास्थ्य सेवक हूं। मेरी प्राथमिकता झारखंड के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। मैं विभाग को दुरुस्त करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा हूं। उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में समय लग सकता है, लेकिन वह हर ईमानदार प्रयास का स्वागत करेंगे और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    इस ऐतिहासिक सर्जरी ने झारखंड को चिकित्सा मानचित्र पर दिलाई है नई पहचान

    डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मैं आलोचना से डरता नहीं, बल्कि उसे सुधार का अवसर मानता हूं। व्यवस्था को रातों-रात नहीं बदला जा सकता, लेकिन हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं। इस ऐतिहासिक सर्जरी ने यह साबित कर दिया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सर्जरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है। इस सफलता ने झारखंड को चिकित्सा मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।

    Also Read : फैंस की आंखें नम! रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा – जानें वजह

    Also Read : लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक, US की अपील

    Also Read : भारत- पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच IPL में आई बाधा…जानें क्या है मामला

    Also Read : ACTION में जमशेदपुर DC, सड़क को तोड़ डाला JCB से… जानें मामला

    Also Read : टेस्ला इंडिया के प्रमुख प्रशांत मेनन ने दिया इस्तीफा

    Also Read : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर पीके सिंह बने रामगढ़ ने नये थानेदार

    Also Read : मांडर में बाल विवाह और डायन बिसाही पर जागरूकता अभियान

    7.5 किलोग्राम झारखंड डॉ. अली जैद अनवर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल विश्व रिकॉर्ड स्प्लीन ट्यूमर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य सेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रम्प की अपील, पाकिस्तान से निकल जाएं US नागरिक
    Next Article हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, अपराधियों और उग्रवादियों की गिरफ्तारी पर पुलिस को 30 लाख तक का इनाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने जारी की ड्रग्स पैडलर्स की तस्वीर, परिजनों को देगी उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी

    June 23, 2025
    जमशेदपुर

    आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    June 23, 2025
    जामताड़ा

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025
    Latest Posts

    रांची पुलिस ने जारी की ड्रग्स पैडलर्स की तस्वीर, परिजनों को देगी उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी

    June 23, 2025

    आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    June 23, 2025

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025

    चास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे

    June 23, 2025

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.