Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»राजधानी में एक ही रात में तोड़ा चार फ्लैट का ताला, लाखों का माल टपाया
    क्राइम

    राजधानी में एक ही रात में तोड़ा चार फ्लैट का ताला, लाखों का माल टपाया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 30, 2025Updated:January 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एकलव्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में के पुंदाग ओपी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है. यह घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र के एकलव्य टावर की है. जहां एक साथ चार फ्लैट का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों के गहने और नगद उड़ा लिए हैं.

    मिली जानकारी के अनुसार पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एकलव्य टावर में गुरुवार की अहले सुबह चार फ्लैट्स का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चार की संख्या में आए अज्ञात चोरों नें फ्लैट नंबर 406, 502, 507 और 304 का ताला तोड़ कर तीनों फ्लैट में हाथ साफ किया है. जिन फ्लैट्स में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, वे लोग अपने घरों में ताला बंद कर अलग-अलग शहरों में गए हुए थे. सोसाइटी से ही मिली जानकारी के अनुसार तीनों घरों में 10 लाख से ज्यादा के जेवरात और 5 लाख से ज्यादा नगद की चोरी हुई है. फ्लैट्स मालिकों के आने के बाद थाने में FIR दर्ज करवाई जाएगी.

    सीसीटीवी में दिखे चोर

    एकलव्य टावर की सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में चोरी करने वाले सभी चोरों की तस्वीर भी कैद हुई है. चोर हाथ में हथौड़ी और ताला तोड़ने वाले दूसरे औजार लेकर अपार्टमेंट में घुसे थे. अपना चेहरा छुपाने के लिए चारों ने मंकी कैप भी पहन रखा था. गुरुवार की सुबह तकरीबन 3:00 के करीब चारों चोर अपार्टमेंट में पहुंचे और ताला तोड़कर बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

    वहीं एकलव्य टावर में रहने वाले कौशल ने बताया कि सोसाइटी के द्वारा अपार्टमेंट की रखवाली के लिए गार्ड भी रखा गया है. रात में गार्ड मौजूद भी था लेकिन वह सोया हुआ था. उसकी मौजूदगी में ही चोर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार भी हो गए.

    मामले की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है, पुंदाग ओपी प्रभारी कृष्ण तिवारी ने बताया कि चोरी के संबंध में अभी तक लिखित आवेदन नहीं आया है. सभी बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामले में अपार्टमेंट के गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है.

    Also Read: दिल्ली में आज लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई, लालू यादव परिवार के पांच लोग हैं आरोपी

    Also Read: पहले पत्नी को मारी गो’ली, फिर CRPF जवान ने खुद को भी उड़ा डाला

    Also Read: झारखंड में ठंड से राहत मिलने की संभावना, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

    Also Read: अब प्रोजेक्ट सहकर्मी ने महिला स्टाफ को बनाया शिकार, जानें पूरा मामला

    Also Read: आशा भोंसले की पोती को नहीं, इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर मो सिराज!

    Also Read: अरगोड़ा CO ऑफिस पहुंचते ही बमक गये रांची DC, बड़ा बाबू और लिपिक पर लिया कड़ा एक्शन… जानें क्या

    10 लाख के जेवरात 304 5 लाख नगद 502 507 Cash Over 5 Lakhs cash theft Eklavya Tower FIR Registration FIR दर्ज Flat Lock Break-in Flat Numbers 406 Flat Owners goods worth lakhs were stolen Jewelry Worth 10 Lakhs Jewelry Worth Lakhs Locked Flats Locks of four flats were broken in one night in the capital Police Report Pundag OP ranchi Ranchi Theft Society Information theft incident Unknown Thieves अज्ञात चोर एकलव्य टावर चोरी की घटना ताला बंद फ्लैट थाना रिपोर्ट नगद चोरी पुंदाग ओपी फ्लैट ताला तोड़ना फ्लैट नंबर 406 फ्लैट मालिक रांची रांची चोरी लाखों के गहने सोसाइटी जानकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूब वायरल हो रहा महिला प्रोफेसर और स्टूडेंट की ‘शादी’ का यह वीडियो… देखिये
    Next Article महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने साइन की पहली फिल्म

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.