Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 1:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि
    झारखंड

    इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिशोम गुरु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झामुमो के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मंगलवार को झारखंड विधानसभा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और सांसद श्रद्धांजलि दी।

    विधानसभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और शताब्दी रॉय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शोक व्यक्त किया।

    इससे पहले गुरुजी की अंतिम यात्रा जब मोरहाबादी स्थित उनके आवास से रवाना हुई तो “वीर शिबू अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। जैसे-जैसे शव वाहन विधानसभा की ओर बढ़ा, सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई अपने नेता के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा।

    दिशोम गुरु का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) में किया जाएगा। वहां पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    देशभर से नेता शोक व्यक्त करते हुए अंतिम विदाई देने नेमरा पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वे दोपहर 1:45 बजे रांची पहुंचेंगे और 3:30 बजे नेमरा रवाना होंगे। चार बजे वे अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर गुरुजी को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद शाम 5:20 बजे वे नेमरा से रांची लौटेंगे और 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    इसके अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आप सांसद संजय राउत सहित अन्य प्रमुख नेता भी मोरहाबादी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। गुरुजी के निधन से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और आदिवासी समाज के लिए किया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

    Also Read : बाबा दिशोम गुरुजी अनंत यात्रा की ओर… CM हेमंत का भावुक पोस्ट

    आदिवासी नेता झामुमो झारखंड आंदोलन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड राजनीति झारखंड विधानसभा झारखंड समाचार तेजस्वी यादव दिशोम गुरु नेमरा गांव बाबूलाल मरांडी मल्लिकार्जुन खड़गे मोरहाबादी रांची राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन शिबू सोरेन अंतिम संस्कार शिबू सोरेन जीवन शिबू सोरेन निधन श्रद्धांजलि सभा संजय राउत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा दिशोम गुरुजी अनंत यात्रा की ओर… CM हेमंत का भावुक पोस्ट
    Next Article नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट

    August 5, 2025
    झारखंड

    बाबा दिशोम गुरुजी अनंत यात्रा की ओर… CM हेमंत का भावुक पोस्ट

    August 5, 2025
    Latest Posts

    अमेरिका में ओवरस्टे रोकने के लिए कुछ वीज़ा आवेदकों को भरना होगा $15,000 तक का बॉन्ड

    August 5, 2025

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025

    बैंक लोन फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी आज ED के सामने होंगे पेश

    August 5, 2025

    नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट

    August 5, 2025

    इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.