Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 1:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»fact»किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये गलत आदतें… जानें बचाव के तरीके
    fact

    किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये गलत आदतें… जानें बचाव के तरीके

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किडनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो खून को साफ करने, अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने जैसे कई महत्वपूर्ण काम करती है। लेकिन कुछ गलत आदतें धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं, जो आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आइए, जानते हैं उन आदतों के बारे में और किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय।

    कम पानी पीना

    कम पानी पीने से शरीर में विषाक्त पदार्थ और वेस्ट मटेरियल जमा होने लगता है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिका के नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, पुरुषों को रोजाना 3.7 लीटर और महिलाओं को 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

    ज्यादा नमक का सेवन

    अधिक नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वयस्कों को दिन में 5 ग्राम से कम नमक लेना चाहिए। बाहर का खाना खरीदते समय कम नमक वाली चीजें चुनें।

    शराब और तंबाकू का सेवन

    ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है। स्मोकिंग रक्त कोशिकाओं को नुकसान देती है और ब्लड वेसल्स को संकरा करती है, जिससे किडनी में रक्त प्रवाह कम हो जाता है। इससे किडनी को काम करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

    नींद की कमी और आलस

    पर्याप्त नींद न लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। लंबे समय तक नींद की कमी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है, जो किडनी के लिए हानिकारक है।

    पेनकिलर का अधिक उपयोग

    बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पेनकिलर दवाओं का उपयोग किडनी को गंभीर और स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है।

    स्वस्थ किडनी के लिए सलाह

    • रोजाना पर्याप्त पानी पिएं।
    • नमक का सेवन कम करें।
    • शराब और तंबाकू से बचें।
    • नियमित और पूरी नींद लें।
    • बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर न लें।

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार से संबंधित निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

    Also Raed : Filmfare Awards 2025 : ‘लापता लेडीज’ की धूम, शाहरुख-काजोल की जोड़ी ने बांधा समां

    These bad habits can harm the kidneys… Learn ways to prevent them किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये गलत आदतें… जानें बचाव के तरीके
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा निर्णायक मुकाबला
    Next Article चाईबासा में नक्सलियों तांडव, फूंक डाला मोबाइल टावर

    Related Posts

    fact

    नाश्ते में खाएं ये 5 फल, रहें स्वस्थ और एनर्जेटिक

    October 10, 2025
    fact

    करवाचौथ व्रत में एनर्जी बनाए रखने के आसान तरीके… जानिए

    October 9, 2025
    सेहत

    करवा चौथ 2025: सरगी थाली में रखें ये सामान, दिनभर बनी रहेगी ऊर्जा और श्रद्धा

    October 6, 2025
    Latest Posts

    चतरा में सड़क किनारे घायल मिले पुलिसकर्मी, पुलिस जांच में जुटी

    October 12, 2025

    जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए तीन उम्मीदवारों के नाम

    October 12, 2025

    बिहार चुनाव से पहले लालू को झटका : दो और राजद विधायकों ने दिया इस्तीफा, NDA में शामिल होने की अटकलें

    October 12, 2025

    तेज रफ्तार अर्टिगा कार का अचानक बिगड़ा बैलेंस, फिर…

    October 12, 2025

    जमशेदपुर में ‘समानता का उत्सव’, तीसरे जेंडर मेले में गूंजा समान अधिकारों का संदेश

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.