Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 1:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»रांची में होगा हॉकी का रोमांच, सारा अली खान होंगी उद्घाटन समारोह में शामिल
    खेल

    रांची में होगा हॉकी का रोमांच, सारा अली खान होंगी उद्घाटन समारोह में शामिल

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सारा अली खान 12 जनवरी 2025 को रांची आने वाली हैं. वह मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे हॉकी इंडिया वीमेन लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी. सारा, जोकि फेमस अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं, पहली बार रांची में इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनेंगी.

    लीग में होंगे 4 टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबले

    इस लीग में कुल 13 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 4 टीमें हिस्सा लेंगी: दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब. लीग में झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. इनमें सूरमा हॉकी क्लब की सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स की संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग, तथा बंगाल टाइगर्स की ब्यूटी डुंगडुंग और बिनिमा धान शामिल हैं.

    12 जनवरी को होगा पहला मुकाबला

    लीग का पहला मुकाबला 12 जनवरी को दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच होगा. इसके बाद, 17 और 19 जनवरी को राउरकेला में और मुकाबले खेले जाएंगे.

    झारखंड में शुरू हुई तैयारियां

    झारखंड सरकार और आयोजनकर्ताओं ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं. स्टेडियम को बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है और लाइटिंग, एलईडी समेत अन्य उपकरणों का परीक्षण किया जा रहा है. रांची के होटल्स में भी लीग के लिए बुकिंग हो चुकी हैं. सूत्रों के अनुसार, टीमें 8 जनवरी से रांची पहुंचनी शुरू हो जाएंगी.

    हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि लीग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और राज्य में एक बार फिर हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा. 13 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी का आनंद लेने का मौका मिलेगा.

    झारखंड महिला हॉकी खिलाड़ी झारखंड हॉकी रोमांच महिला हॉकी लीग मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम रांची में हॉकी टूर्नामेंट रांची हॉकी टूर्नामेंट सारा अली खान उद्घाटन समारोह सारा अली खान रांची सारा अली खान रांची दौरा हॉकी इंडिया लीग 2025 हॉकी इंडिया लीग मुकाबला हॉकी इंडिया वीमेन लीग हॉकी लीग की तैयारियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिल्मी अंदाज में IT और ED ने चावल कंपनी में मारी रेड 
    Next Article पसंद की लड़की से शादी को नहीं मानी मां तो बेटे ने उठाया यह खौफनाक कदम

    Related Posts

    खेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025
    झारखंड

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025
    खेल

    भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट : द ओवल में होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

    July 31, 2025
    Latest Posts

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025

    मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    July 31, 2025

    भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट : द ओवल में होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.