Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अर्जुन मुंडा की याचिका में थी स्पेलिंग मिस्टेक, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 1.25 लाख रुपये का जुर्माना
    झारखंड

    अर्जुन मुंडा की याचिका में थी स्पेलिंग मिस्टेक, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 1.25 लाख रुपये का जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2024Updated:April 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने याचिका में त्रुटि के दूर नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1.25 लाख रुपये का हर्जाना लगाया है. अदालत ने उक्त राशि हाई कोर्ट के अधिवक्ता क्लर्क एसोसिएशन में जमा कराने का निर्देश दिया है. हालांकि, अदालत ने अर्जुन मुंडा को अंतरिम राहत देते हुए पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी और मामले में सरकार से जवाब मांगा है. अगली सुनवाई आठ मई को होगी. इस मामले में पूछे जाने पर अर्जुन मुंडा के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने बताया कि सचिवालय घेराव में दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ अर्जुन मुंडा की ओर से होली के अवकाश के एक दिन पहले याचिका दाखिल की गई थी. अवकाश के बाद दो अप्रैल को हाई कोर्ट खुला था. उस दिन इस मामले को फाइलिंग नंबर के साथ अदालत में जल्द सुनवाई का आग्रह करते हुए मेंशन किया गया था. उसके बाद याचिका की स्टांप रिपोर्टिंग की गई और अगले दिन यानी तीन अप्रैल को मामले में सुनवाई निर्धारित की गई. याचिका में पांच पेज की त्रुटि और थाना के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि इंगित की गई थी.

    अदालत ने याचिका की त्रुटि को किया था दरकिनार

    प्रशांत पल्लव ने बताया कि पांच पेज की त्रुटि की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित कागजात अपने पास रखे थे और कोर्ट को इस बारे में अवगत भी कराया था.तब अदालत ने कहा कि याचिका की त्रुटि को दरकिनार किया जाता है, लेकिन इसके लिए उन्हें 1.25 लाख रुपये हर्जाने के रूप में देने होंगे.

    बता दें कि केंद्रीय मंत्री 11 अप्रैल 2023 को सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. प्राथमिकी के अनुसार, सचिवालय की ओर मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी. जिसके बाद अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, सांसद निशिकांत दुबे सहित 41 नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

     

    अर्जुन मुंडा कोर्ट जुर्माना मंत्री याचिका हाई कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपी नड्डा की चोरी हुई कार बनारस से बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article खेलते-खेलते बच्चों ने झोपड़ी में लगा दी आग, अंदर फंसे 3 साल के मासूम की जलकर मौत

    Related Posts

    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.