Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 7:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में अब भी बाढ़ का संकट, सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर…
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में अब भी बाढ़ का संकट, सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने हालात को बेहद खराब कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को बारिश थम गई लेकिन पानी का कहर अब भी जारी है। शहर के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए हैं। गांव और शहर दोनों ही बाढ़ से प्रभावित हैं और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

    शहर की दो प्रमुख नदियां सुवर्णरेखा और खरकई अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुवर्णरेखा नदी मानगो पुल के पास 123.20 मीटर पर बह रही है जबकि इसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है। यानी यह नदी अभी भी करीब 1.70 मीटर ऊपर बह रही है।

    इसी तरह आदित्यपुर पुल के पास खरकई नदी का जलस्तर 131.9 मीटर मापा गया है जबकि खतरे का निशान 129 मीटर है। यानी यह नदी 2.9 मीटर ऊपर बह रही है जिससे आसपास के इलाकों में और पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।

    इसके अलावा चांडिल डैम के सभी 10 फाटक खोल दिए गए हैं और वहां से लगातार 3109 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से नदियों में पानी की मात्रा कम होने का नाम नहीं ले रही है।

    उधर ओडिशा के ब्यांगबिल और खरकई डैम के गेट भी खोल दिए गए थे जिससे पानी लगातार निकलता रहा। दोपहर तक इन गेटों को बंद किए जाने की संभावना है।

    अभी भी हालात गंभीर हैं और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

    Also read: खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल

    Also read: मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…

    Also read: जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Administrative Response Chandil Dam danger mark Emergency Measures.¹ ² Evacuation Flood Alert Gates Opened heavy rainfall Jamshedpur Flood Situation Kharkai river safety precautions Suvarnarekha River Water Release waterlogging
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैरिज पैलेस में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार और शराब, कैसे खुला राज… जानें
    Next Article भारी बारिश के बीच विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि: अजय राय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025
    जमशेदपुर

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.