Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 11:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में अभी बारिश से राहत नहीं, तीन दिन और बरसेंगे मेघ
    झारखंड

    झारखंड में अभी बारिश से राहत नहीं, तीन दिन और बरसेंगे मेघ

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉनसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर और मॉनसून ट्रफ के प्रभाव से रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में रात से लगातार बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां भारी बारिश की संभावना है। वहीं, रांची, खूंटी, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी पलामू और रांची में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

    विशेष रूप से चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जिसके कारण 14 जिलों—रांची, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और रामगढ़—में भारी बारिश की आशंका है।

    शुक्रवार से रांची, धनबाद और खूंटी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश ने शहरों की रफ्तार को थाम दिया। सड़कों पर जलभराव और निचले इलाकों में जलप्रलय जैसे हालात बन गए। मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक ऐसी स्थिति बने रहने और बिजली गिरने के खतरे की चेतावनी दी है। लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

    25 अगस्त को पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    Also Read : BREAKING : झारखंड ATS की टीम खूंखार मयंक को लेकर पहुंची रांची, कोर्ट में होगी पेशी

    heavy rain warning in many districts of Jharkhand Monsoon again active in Jharkhand झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी झारखंड में अभी बारिश से राहत नहीं झारखंड में मॉनसून  फिर सक्रिय तीन दिन और बरसेंगे मेघ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : झारखंड ATS की टीम खूंखार मयंक को लेकर पहुंची रांची, कोर्ट में होगी पेशी
    Next Article PCI नियमों का पालन नहीं करने वाले फार्मेसी कॉलेज होंगे बंद, तीन कॉलेजों पर गिरी गाज

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ में NH-33 पर भीषण ट्रक हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल

    August 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

    August 23, 2025
    झारखंड

    रांची में जोरशोर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई पक्की

    August 23, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ में NH-33 पर भीषण ट्रक हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल

    August 23, 2025

    पटना के जेपी गंगा पथ को विकसित किया जाएगा पर्यटन स्थल के रूप में, 52.81 करोड़ रुपए की होगी परियोजना

    August 23, 2025

    BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

    August 23, 2025

    रांची में जोरशोर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई पक्की

    August 23, 2025

    तेजस्वी यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज… जानें क्यों

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.