Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ली है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान दोपहर बाद बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में गुमला और सरायकेला में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून से झारखंड में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है, जो 13 जून तक जारी रह सकता है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 11 जून के बाद से झारखंड के कई जिलों में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो सकती है।
मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने किसानों और आम लोगों से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
Also Read : 10 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हाई कोर्ट ने TSPC के रीजनल कमांडर कोहराम को दी जमानत
Also Read : पलामू में 20 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखिये लिस्ट
Also Read : बैंक से पैसे निकालते ही वृद्ध से लूट, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : गांव पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं…
Also Read : नदी किनारे मिला युवक का श’व, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका