Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार शाम रांची, देवघर, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा व सुहाना हो गया।
आज दोपहर के बाद भारी बदलाव की संभावना
मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से रांची, देवघर, बोकारो, रामगढ़, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह और खूंटी जिलों में वज्रपात का खतरा बना हुआ है।
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। बुधवार शाम रांची में तेज हवाओं के कारण दो बड़े पेड़ गिर गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
तापमान में गिरावट
तेज हवाओं और बारिश के कारण बुधवार को रांची समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।
जानिए आपके शहर में कितना रहेगा पारा :
शहर/जिला का नाम | अधिकतम तापमान | न्यूनतम |
देवघर | 35°C | 26°C |
धनबाद | 35°C | 26°C |
दुमका | 35°C | 26°C |
गिरिडीह | 35°C | 26°C |
गोड्डा | 35°C | 26°C |
जामताड़ा | 35°C | 26°C |
पाकुड़ | 35°C | 26°C |
साहिबगंज | 35°C | 26°C |
कोडरमा | 38°C | 26°C |
चतरा | 38°C | 26°C |
गढ़वा | 38°C | 26°C |
लातेहार | 38°C | 26°C |
लोहरदगा | 38°C | 26°C |
पलामू | 38°C | 26°C |
बोकारो | 34°C | 22°C |
रामगढ़ | 34°C | 22°C |
हजारीबाग | 34°C | 22°C |
रांची | 34°C | 22°C |
खूंटी | 34°C | 22°C |
गुमला | 34°C | 22°C |
पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम | 36°C | 22°C |
सरायकेला-खरसावां | 36°C | 22°C |
सिमडेगा | 36°C | 22°C |
Also Read : कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 81,108 के पार