Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 11:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए मजदूर संघ चलाएगा हस्ताक्षर अभियान
    चाईबासा

    रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए मजदूर संघ चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामा पांडे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने मजदूर नेता और झामुमो के रामा शंकर पांडेय को पार्टी से बाहर किए जाने के विरोध में समर्थन जुटाने के लिए एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। रविवार को गुवा में आयोजित विशेष बैठक में यूनियन ने रामा पांडे को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया और न्याय दिलाने हेतु एक हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की। यह अभियान प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे जाने वाले मांगपत्र का हिस्सा होगा।

    झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने की। उन्होंने कहा कि रामा पांडे को साजिश के तहत जिला बदर कर पार्टी से छह माह के लिए निष्कासित किया गया है ताकि मजदूरों की आवाज दबाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरों के अधिकारों के लिए यूनियन संघर्ष जारी रखेगा।

    महाकुड़ ने बताया कि जल्द ही मजदूरों की समस्याओं के समाधान और रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। इस हस्ताक्षर युक्त मांगपत्र को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, सीडीपीओ और थाना प्रभारी को सौंपा जाएगा। यदि प्रशासन न्याय नहीं देता है तो यूनियन न्यायालय की शरण लेगी।

    बैठक में उपाध्यक्ष राजेश यादव, सिकंदर पान, चंद्रिका खंडायत, उप महासचिव सावन सांडिल, संजय सांडिल, पार्वती दास, लक्ष्मी बड़ाईक, सीमा पूर्ति, आरती होरो, नूतन सुंडी, गुरुचरण करुवा, शकील खान, सुनील सिंह, उमेश नाग, पवन मुंडा समेत सेल कर्मचारी, ठेका मजदूर और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    Also Read : शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित

    Also Read : रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा मेघ का सिलसिला

    Also Read : सिमडेगा DC के नाम पर बार-बार बन रही फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन सतर्क

    Also Read : झारखंड में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन 27 जून से होगा शुरू

    Also Read : गृह मंत्री अ‍मित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, माओवाद विरोधी रणनीति को मजबूत करने पर जोर

    गुवा बैठक झामुमो झारखंड न्यूज झारखंड मजदूर संघर्ष संघ न्याय मांग पार्टी निष्कासन प्रशासनिक अधिकारियों मजदूर नेता मजदूर संघ मांगपत्र रामा शंकर पांडेय विरोध समर्थन अभियान साजिश आरोप हस्ताक्षर अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश से बागबेड़ा फिल्टर प्लांट डूबा, 1140 घरों की जलापूर्ति बाधित
    Next Article चतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें

    Related Posts

    चाईबासा

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025
    झारखंड

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025
    Latest Posts

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.