Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 8:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शादी रचाकर महिला पुलिसकर्मी को जड़ा था थप्पड़, हुआ सस्पेंड
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी रचाकर महिला पुलिसकर्मी को जड़ा था थप्पड़, हुआ सस्पेंड

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nawada : नवादा के SP अभिनव धीमान ने 2020 बैच के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार को सोमवार को सस्पेंड कर दिया है। उनके निलंबन का आदेश गोपनीय शाखा द्वारा जारी किया गया है। सचिन कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। उन पर एक महिला कांस्टेबल के साथ शादी रचाने के बाद मारपीट करने एवं पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप हैं।

    सचिन वर्तमान में नरहट थाने में पदस्थापित हैं। इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एसआई व महिला कांस्टेबल दोनों नवादा स्थित शिव मंदिर में शादी के तुरंत बाद मारपीट कर रहे थे। महिला कांस्टेबल द्वारा शादी का वीडियो तैयार करने पर एसआई भड़क गया और महिला कांस्टेबल को एक करारा थप्पड़ मंदिर परिसर में ही जड़ दिया। वायरल वीडियो मामले में एसपी अभिनव धीमान द्वारा जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के बाद एसआई सचिन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसपी अभिनव धीमान द्वारा एसआई की निलंबन की पुष्टि की गई है।

    दारोगा सचिन कुमार नरहट थाना और महिला सिपाही सुमन कुमारी महिला थाना नवादा में पदस्थापित हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और अंत में दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया। इसके तहत दोनों शहर के पार नवादा में स्थित शोभनाथ मंदिर में पहुंचे और हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की गई। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन मामला तब तूल पकड़ लिया, जब दारोगा शादी के दौरान शादी का वीडियो तैयार करते देख भड़क गए और मंदिर परिसर में ही अपनी नई नवेली दुल्हन से उलझने लगे। दुल्हन को दारोगा ने मंदिर परिसर में भीड़ के बीच करारा थप्पड़ जड़ दिया था। दरोगा सचिन मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र निवासी लालचंद यादव का बेटा है जबकि महिला सिपाही सुमन कुमारी कटिहार जिले के कुरसेला इलाके की रहनेवाली है।

    Also Read : दिनदहाड़े जेवर दुकान में घुसे हथियारबंद लुटेरे, फिर…

    Also Read : IAS-IPS अधिकारियों से ठग लिये करोड़ों, पुलिस कस्टडी में उगले कई राज 

    Also Read : IAS संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    Also Read : महाकुंभ में बसंत पंचमी पर अंतिम अमृत स्नान जारी, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    He slapped a woman police officer after getting married he was suspended शादी रचाकर महिला पुलिसकर्मी को जड़ा था थप्पड़ हुआ सस्पेंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेलर में भिड़ते ही कार के उड़े परखच्चे, दो की दर्दनाक मौ’त
    Next Article बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पूर्णिया में PM मोदी का दौरा : 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    Latest Posts

    पूर्णिया में PM मोदी का दौरा : 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

    September 15, 2025

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    September 15, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 15 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 15, 2025

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.