Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 May, 2025 ♦ 11:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम रहेगा ‘कूल-कूल’, जानें वेदर अपडेट
    झारखंड

    झारखंड में मौसम रहेगा ‘कूल-कूल’, जानें वेदर अपडेट

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 26, 2025Updated:May 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है. शनिवार को केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अब यह पूरे देश में तेजी से फैल रहा है. इसी कड़ी में झारखंड में भी प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची, जमशेदपुर, लातेहार समेत कई जिलों में गर्जन, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

    10 जून से पहले पहुंच सकता है मानसून

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान इस बार मानसून झारखंड में सामान्य समय से पहले यानी 10 जून से पहले ही दस्तक दे सकता है. केरल में मानसून 8 दिन पहले पहुंच चुका है, और इसी वजह से झारखंड में भी इसकी जल्दी एंट्री की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 3 से 5 जून के बीच मानसून कोल्हान और संताल परगना के रास्ते राज्य में प्रवेश कर सकता है. यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो 15 जून तक पूरे राज्य को मानसून कवर कर लेगा.

    30 मई तक बारिश और ठंडी हवाओं का दौर

    फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर झारखंड में 29 मई तक रहेगा. इस दौरान दिन के दूसरे हिस्से में बारिश, आंधी और तूफान की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग ने 30 मई तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है. साथ ही, येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. विभाग ने अपील की है कि लोग बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें.

    अच्छी बारिश की उम्मीद

    इस बार झारखंड में मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों और खेती से जुड़े लोगों को राहत मिल सकती है. जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और खेती की तैयारी के लिहाज से यह एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

    Also Read : भीड़ में मास्क अनिवार्य, सतर्कता ही सुरक्षा : डॉ. इरफान अंसारी

    Bay of Bengal imd alert Jamshedpur rain Jharkhand weather update Latehar Weather lightning alert Monsoon 2025 monsoon in India monsoon in Kerala pre-monsoon Jharkhand Pre-Monsoon Rain Ranchi weather southwest monsoon strong winds Yellow Alert केरल में मॉनसून जमशेदपुर बारिश झारखंड प्री-मानसून झारखंड मौसम अपडेट तेज हवाएं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी बिजली चमकना भारत में मॉनसून मानसून 2025 मानसून पूर्व बारिश मौसम विभाग अलर्ट येलो अलर्ट रांची मौसम लातेहार मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात नक्सलियों के साथ नेतरहाट में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर व 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
    Next Article IPL 2025 : टॉप-2 की जंग में भिड़ेंगी मुंबई और पंजाब… जानें जयपुर की पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर को मिला नया SSP, पियूष पांडे संभालेंगे कमान…

    May 27, 2025
    जामताड़ा

    अनुसूचित जाति के हित में मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची चौपाल तक, भाजपा नेता ने लोगों से किया संवाद

    May 27, 2025
    जामताड़ा

    हर्ष कुमार डोकानिया ने लहराया परचम, राज्य में सातवां और जामताड़ा में हासिल किया पहला स्थान

    May 27, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर को मिला नया SSP, पियूष पांडे संभालेंगे कमान…

    May 27, 2025

    अनुसूचित जाति के हित में मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची चौपाल तक, भाजपा नेता ने लोगों से किया संवाद

    May 27, 2025

    हर्ष कुमार डोकानिया ने लहराया परचम, राज्य में सातवां और जामताड़ा में हासिल किया पहला स्थान

    May 27, 2025

    सरना धर्म कोर्ड को लागू करने की मांग को लेकर झामुमो ने गिरिडीह में भी किया धरना-प्रदर्शन

    May 27, 2025

    पाकुड़ में सरना धर्मकोड की मांग को लेकर JMM ने किया पैदल मार्च…

    May 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.