Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 7:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दिन-दहाड़े पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या की कोशिश, पीड़ित ने भागकर बचाई जान
    झारखंड

    दिन-दहाड़े पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या की कोशिश, पीड़ित ने भागकर बचाई जान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां बाइक सवार युवकों ने दिन-दहाड़े पूर्व मुखिया के बेटे पर फायरिंग कर उसकी जान लेने की कोशिश की. पूर्व मुखिया के बेटे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. बाद में पूर्व मुखिया के बेटे विशाल कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ हैदरनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पलामू जिले के हैदरनगर थाना के प्लस टू उवि के पीछे एक होटल में खरगड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र पासवान का बेटा विशाल कुमार पासवान, साथी विशाल कुमार सिंह के साथ नाश्ता कर रहा था. इस बीच वहां आए बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने विशाल को निशाना बनाकर गोली चला दी. हमले में बचे विशाल कुमार पासवान और विशाल कुमार सिंह ने भाग कर अपनी जान बचाई.बाद में विशाल दोस्त के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दी.

    विशाल कुमार पासवान ने हैदरनगर थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वह अपने दोस्त विशाल कुमार सिंह के साथ बाजार आया था. दोनों प्लस टू उवि के पीछे एक होटल में नाश्ता कर रहे थे. आरोप है कि इसी बीच हैदरनगर बाजार की ओर से एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक सूरज कुमार, बिट्टू कुमार सिंह और नीतीश कुमार पहुंचे. उनमें से एक युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया, जिसमें वे बाल-बाल बचे. इसके बाद भाग कर जान बचाई. बाद में तीनों युवक उसी बाइक से हैदरनगर बाजार की ओर वापस लौट गए.

    घटना के कारणों के संबंध में विशाल कुमार पासवान और विशाल कुमार सिंह ने बताया कि उनसे उन युवकों से कभी किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ था, कोई विवाद भी नहीं था. उन्होंने उनपर क्यों गोली चलाई पता नहीं है. इधर पूर्व मुखिया जितेंद्र पासवान ने बताया कि गांव की कुछ लड़कियां कोचिंग के लिए हैदरनगर आती हैं. आरोपी युवकों द्वारा अक्सर उनका पीछा किया जाता है, जिसकी शिकायत मिलती है. लेकिन घटना की वजह के बारे में वे भी स्पष्ट नहीं बता सके. इस संबंध में एसआई नीरज सेठ ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रिंस खान ने हिलटॉप हायराईज आउटसोर्सिंग के लाइजनिंग अधिकारी से मांगी रंगदारी, मैसेज कर 30 लाख की मांग की
    Next Article पत्थरों के बीच से युवक की शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.