Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 12:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोनों भाईयों को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया दिल्ली अपोलो, बेहतर इलाज के लिए परिजन ले गए अपोलो
    झारखंड

    ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोनों भाईयों को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया दिल्ली अपोलो, बेहतर इलाज के लिए परिजन ले गए अपोलो

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। अमरावती कॉम्पलेक्स स्थित गहना घर में रोहित और राहुल पर हुए जानलेवा हमले मामले में चिकित्सीय जांच जारी है। रिम्स में दोनों भाईयों के शरीर से डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया था। दोनों को बेहतर इलाज के लिए बुधवार रिश्तेदार एयर एम्बुलेंस से दिल्ली स्थित अपोला हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए। दिल्ली भेजने से पूर्व दोनों को ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचाया। राहुल को सुबह करीब 11 बजे रांची ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कुछ मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा दिया, जबकि रोहित को तीन घंटे बाद करीब 2 बजे भेजा जायेगा। दोनों को दिल्ली भेजने से पूर्व रिश्तेदारों ने ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग से बातचीत की। जिसके बाद ट्रैफिक एसपी ने डीएसपी को स्कॉट करने का निर्देश देते हुए पूरे रास्ते को खाली रखने को बोला था।

    क्या है मामला

    ज्वेलरी दुकान गहना घर में दिनदहाड़े बाइक सवार पांच अपराधी डकैती करने की नीयत से हथियार लहराते हुए घुसे थे। अपराधी ने दुकान के अंदर बैठे दुकान संचालक के दोनों बेटे रोहित और राहुल को एक-एक गोली मारा था। इसके बाद दुकान से बाहर निकलते हुए भाग गए। पांचों अपराधी दो अपाची बाइक से ज्वेलरी दुकान पहुंचे थे। इसके बाद गोली मार कर डंगरा टोली होते हुए कांटाटोली की तरफ भागे थे। सूचना मिलने के बाद एसएसपी अनीश गुप्ता, सिटी एसपी हरिलाल चौहान, सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय समेत कई थानेदार मौके पर पहुंच कर पूरे मामले के बारे में जानकारी लिए थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
    Next Article देवघर में विधायक फंड का हो रहा है गलत इस्तेमाल, निजी स्कूल में विधायक फंड से बना सामुदायिक शौचालय, विधायक की अनुशंसा के बाद हुआ है काम

    Related Posts

    झारखंड

    एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 336 पंचायतों में शुरू होगी लीची की खेती, मनरेगा से मिलेगी मदद

    September 14, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर को फरवरी 2026 तक मिलेगा मानगो फ्लाईओवर, काम तेजी से जारी

    September 14, 2025
    Latest Posts

    हिंदी दिवस : पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं, हिंदी को बताया संस्कृति की धरोहर

    September 14, 2025

    करवा चौथ इस साल कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    September 14, 2025

    एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025

    हिंदी दिवस विशेष : पेशे से डॉक्टर-वकील, दिल से हिंदी प्रेमी

    September 14, 2025

    पटना मेट्रो की तैयारियां अंतिम चरण में, जल्द दौड़ेगी पहली ट्रेन

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.