Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बालू अनलोड कर लौट रहा ट्रैक्टर गड्ढे में गिरा, फिर…
    झारखंड

    बालू अनलोड कर लौट रहा ट्रैक्टर गड्ढे में गिरा, फिर…

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रैक्टर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली से सटे शाही गांव में शनिवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे एक अन्य युवक को हल्की चोटें आईं हैं। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर मालिक के सहयोग से चालक के शव को बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए MRMCH भेजा गया। मृत चालक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सकलदीपा गांव के स्वर्गीय मुखदेव भुइयां का 28 वर्षीय पुत्र प्रवेशी भुइयां के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर के डाली गांव में बालू अनलोड कर ट्रैक्टर तेजी से पाटन की ओर जा रहा था। डाली से पाटन जाने के क्रम में शाही गांव के समीप ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे चालक गाड़ी के नीचे आकर दब गया। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव काे बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    छतरपुर पुलिस ने बताया कि डाली क्षेत्र से बालू गिराकर वापस लौटने के क्रम में हादसा होने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

    बताया जाता है कि पाटन इलाके से हर दिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर छतरपुर के डाली क्षेत्र में गिराने जाते हैं। तेज गति से चलने के कारण अक्सर दुर्घटना होती है। कभी ग्रामीणों की मौत हो जाती है तो कभी ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर और चालक की दबकर जान चली जाती है। बावजूद बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पाता। इन घटनाओं से बालू माफिया को कोई फर्क नहीं पड़ता।

    Also Read : झारखंड में ठंडे बस्ते में चला गया धर्मांतरण कानून : भाजपा

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 03 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Chhatarpur Dali Driver Death escaped youth minor injuries MRMCH Mukhdev Bhuiyan palamu Patan police station police investigation postmortem Praveshi Bhuiyan Road Accident rural Jharkhand Sakaldeepa village Shahi village tractor accident tractor overturned एमआरएमसीएच ग्रामीण झारखंड चालक की मौत छतरपुर ट्रैक्टर पलटना ट्रैक्टर हादसा डाली पलामू पाटन थाना पुलिस जांच पोस्टमार्टम प्रवेशी भुइयां फरार युवक मामूली चोटें मुखदेव भुइयां शाही गांव सकलदीपा गांव सड़क दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में क्रशर प्लांट की पोकलेन में बदमाशों ने लगाई आ’ग
    Next Article वकीलों को स्वास्थ्य बीमा देने वाला पहला राज्य बना झारखंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.