Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»RIMS से हुई थी रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी, अधीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
    झारखंड

    RIMS से हुई थी रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी, अधीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में अनुसंधान के दौरान यह खुलासा हुआ है कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी हुई थी। रिम्स की आंतरिक जांच में यहां के ट्रामा सेंटर में आउटसोर्स व्यवस्था के तहत प्रतिनियुक्त कक्ष सेविका सुषमा कुमारी पर इंजेक्शन चोरी का आरोप साबित हुआ है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

    इसके बाद कक्ष सेविका सुषमा कुमारी के खिलाफ रिम्स के अधीक्षक डा. विवेक कश्यप ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी 21 सितंबर की तिथि में दर्ज की गई है। सुषमा मूल रूप से पलामू की रहने वाली है। राज्य में अप्रैल व मई के महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज था। उस वक्त रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत हो गई थी। तब इस इंजेक्शन की कालाबाजारी भी खूब हुई।

    रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआइटी) पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है। रिम्स से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर एसआइटी ने ही रिम्स से रिपोर्ट मांगी थी। रिम्स की आंतरिक जांच में कक्ष सेविका सुषमा कुमारी को इंजेक्शन चोरी का दोषी पाया गया है। रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में रांची में यह तीसरी प्राथमिकी है। इससे पूर्व कोतवाली व जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

    एसआइटी दाखिल कर चुकी है चार्जशीट

    रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले का अनुसंधान कर रही एसआइटी ने अब तक इस मामले में कांके रोड निवासी राजीव सिंह, हिनू के सृष्टि अस्पताल के कर्मी मनीष सिन्हा के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मामले का अनुसंधान अभी जारी है।

    Rims
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में मामूली विवाद में भतीजा ने बुआ की पत्थर से मारकर की हत्या, गिरफ्तार
    Next Article रांची : मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे दिल्ली, सर्वदलीय शिष्टमंडल में कांग्रेस का करेंगे प्रतिनिधित्व

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 100 से अधिक दुकानें ढहाईं, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    August 2, 2025
    झारखंड

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025
    गढ़वा

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 100 से अधिक दुकानें ढहाईं, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    August 2, 2025

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025

    CBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना, जानिए पूरी जानकारी…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.