Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती
    झारखंड

    सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2025Updated:August 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्यार शादी तक पहुंचा, लेकिन जल्द ही एक युवती के लिए यह प्यार एक दर्दनाक धोखे में तब्दील हो गया। झारखंड की रहने वाली चंद्रावती नामक युवती पिछले तीन दिनों से दरभंगा की सड़कों पर न्याय की गुहार लगाते हुए भटक रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की चंद्रावती की दोस्ती 11 जुलाई को फेसबुक के माध्यम से समस्तीपुर निवासी आशीष यादव से हुई थी। कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने 24 जुलाई को देवघर में शादी कर ली। शादी के बाद 27 जुलाई को आशीष, चंद्रावती को लेकर दरभंगा पहुंचा और लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा।

    लेकिन 2 अगस्त को आशीष ने चंद्रावती से कहा कि “2 मिनट में आता हूं” और घर से निकला, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी तब से बंद है। चंद्रावती का कहना है कि शादी के बाद आशीष ने भरोसा दिलाया था कि वह अपने परिवार को मना कर उसे अपने गांव समस्तीपुर ले जाएगा। फिलहाल, युवती को आशीष की बस इतनी ही जानकारी है कि वह समस्तीपुर का रहने वाला है।

    इधर, दरभंगा में चंद्रावती जब बेबस होकर सड़कों पर भटक रही थी, तो डायल 112 की पुलिस टीम ने उसे संरक्षण में लिया और महिला थाना को सौंप दिया। महिला थानेदार आरती कुमारी ने मीडिया को बताया कि पीड़िता से पूछताछ की जा रही है और युवक के फेसबुक प्रोफाइल की जांच की जा रही है। जैसे ही कोई सुराग मिलता है, उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : गुरपा और गझंडी स्टेशन पर फिर शुरू होगा सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव, 4 अगस्त से मिलेगी सुविधा

    a girl from Jharkhand is pleading for justice in Darbhanga The story of love that started on social media turned into a story of betrayal दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार बना धोखे की कहानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में 13 एकड़ में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज
    Next Article WCL 2025 फाइनल : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, एबी डी विलियर्स के शतक ने मचाया धमाल; सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल

    Related Posts

    झारखंड

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026
    चतरा

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    झारखंड

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026
    Latest Posts

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.