Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 9:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय
    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि विपक्ष निराधार और राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से प्रेरित आरोपों के जरिए राज्य की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता अब इन चालों को समझ चुकी है।

    उन्होंने भाजपा द्वारा लगाए गए हालिया आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विनोद ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी, तब कोयला घोटाले से लेकर पीडीएस में अनियमितताओं तक कई गंभीर भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे। ऐसे में भाजपा को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए।

    हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडेय ने कहा कि यह पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक बयान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर न्यायपालिका की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है।

    स्पोर्ट्स किट घोटाले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर भी विनोद पांडेय ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि खेल विभाग में की गई खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है और सभी टेंडर नियमों के तहत किए गए हैं। किसी भी कंपनी को अनुचित लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को यदि कोई ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें उचित प्लेटफॉर्म पर पेश करना चाहिए, मीडिया के माध्यम से निराधार आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बदलती।

    पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास न तो कोई जनकल्याणकारी एजेंडा है और न ही जनता की भलाई की कोई नीति। वह केवल झूठे आरोपों और अफवाहों के जरिए झारखंड की विकास यात्रा को बाधित करना चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता अब भाजपा की साजिशों को भलीभांति समझ चुकी है और हर स्तर पर उसका करारा जवाब दे रही है।

    Also read: जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    Accountability babu lal marandi Bjp coalition government corruption allegations Development Agenda Election Campaign Jharkhand Politics Jmm Judicial Security political rivalry Sports Kit Scam transparency Vinod Kumar Pandey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC
    Next Article झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.