Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 9:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार को गिराने की साजिश में शामिल थे नेता और पत्रकार, नेता का भांजा कर रहा था डील
    झारखंड

    झारखंड सरकार को गिराने की साजिश में शामिल थे नेता और पत्रकार, नेता का भांजा कर रहा था डील

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गिराने की साजिश मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने सरकार के खिलाफ साजिश रचने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं. लेकिन इस पूरे मामले में अभिषेक दुबे के कबूलनामे ने मामले में जो बताया है वो काफी चौंकाने वाला हैं. क्योंकि इस मामले में महाराष्ट्र के दो नेताओं के नाम भी सामने आए हैं. गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में यह बताया है कि कांग्रेस के 11 विधायकों के साथ डील हो रही थी और एक करोड़ रुपये एडवांस देने की बात हुई थी.

    अभिषेक दुबे ने पुलिस को जानकारी दी  है कि कांग्रेस के विधायक इरफ़ान अंसारी, उमाशंकर अकेला और निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव के साथ वो खुद (अभिषेक दुबे) अमित सिंह और निवारण महतो तीनों दिल्ली गए थे. दिल्ली एयरपोर्ट से जयकुमार नाम शख्स ने रिसीव किया. तीनों विधायक एक इनोवा कार से और अन्य लोग दूसरी गाड़ी से होटल के लिए रवाना हो गए. रांची से दिल्ली जाने के लिए विधायक अमित कुमार यादव को टिकट जय कुमार ने भेजा था, जय कुमार महाराष्ट्र बीजेपी के नेता चंद्रशेखर राव का भांजा है.

    कांग्रेस के दोनों विधायक इरफ़ान अंसारी और उमा शंकर अकेला के साथ-साथ विधायक अमित कुमार यादव की दिल्ली में महाराष्ट्र के दो नेताओ चंद्रशेखर राव और चरण सिंह से हुई. दोनों से जय कुमार ने मुलाकात करवाई. अभिषेक दुबे ने जो बयान दिया है. उसके अनुसार इसी मुलाकात में कांग्रेस के विधायकों को एक करोड़ रुपये एडवांस देने का डील हो चूका था, लेकिन कांग्रेस के विधायकों को एडवांस पैसा नहीं मिला तो वे नाराज भी हो गए थे.

    बीजेपी के बड़े नेताओं से हुई थी मुलाकात

    अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र के दोनों नेताओ से मुलाकात के साथ – साथ बीजेपी के और बड़े नेताओं से उनके आवास पर मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात में क्या कुछ बात हुई थी यह जानकारी अभिषेक दुबे ने पुलिस को नहीं दी है. पुलिस फ़िलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है कि आखिर और किन-किन और बीजेपी के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात हुई थी. 16 जुलाई को कांग्रेस विधायक रांची लौट आये थे. जानकारी के अनुसार दिल्ली में 15 जुलाई को महाराष्ट्र के दोनों नेताओ और बीजेपी के अन्य नेताओं से मुलाकात करने के बाद 16 जुलाई को रांची लौट आये थे. पुलिस ने विधायकों के आने जाने की पूरी जानकारी जुटाई है.

    अभिषेक के पास से मिले थे 2 लाख रुपए

    अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र बीजेपी के नेता चंद्रशेखर राव का भांजा जय कुमार, मोहित भारतीय, आशुतोष ठाकुर और विधायक अमित कुमार यादव 21 जुलाई को रांची पहुंचे और होटल ली-लैक में ठहरे थे, और वहींं से विधायकों से बात श्करने की कोशिश की गई है. पुलिस ने जब 22 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे होटल ले लैक में छापेमारी की तो वहां से अभिषेक दुबे गिरफ्तार हुआ. पुलिस ने बताया कि अभिषेक जिस कमरे से गिरफ्तार हुआ उसी कमरे से 2 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं. वही मामले में रांची के 2 पत्रकारों का नाम भी सामने आया है जिसकी तफ्तीश भी पुलिस कर रही है.

    government
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article ब्रेकफास्ट में केला और दही खाने से होंगे ये फायदे, शरीर रहेगा स्वस्थ

    Related Posts

    झारखंड

    रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    June 21, 2025
    झारखंड

    मोरहाबादी में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग… देखें वीडियो

    June 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

    June 21, 2025
    Latest Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    June 21, 2025

    रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    June 21, 2025

    मोरहाबादी में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग… देखें वीडियो

    June 21, 2025

    झारखंड के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.