Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jul, 2025 ♦ 10:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला में नक्सलियों का तांडव, बॉक्साइट माइंस में लगे 14 वाहनों को फूंका
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला में नक्सलियों का तांडव, बॉक्साइट माइंस में लगे 14 वाहनों को फूंका

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला । जिले के बिशुनपुर में कुजाम में नक्सलियों ने धावा बोलकर 14 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बिशुनपुर में कुजाम में बॉक्साइट माइंस चलती है। पुलिस का दावा है कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के दस्ते ने लेवी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।

    सूचना मिलने पर शनिवार सुबह घटनास्थल पर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पता चला कि आदित्य बिरला ग्रुप की हिंडाल्को कंपनी, रेजिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग कांट्रेक्टर तथा एनकेसीपीएल कंपनी के वाहनों को जलाया गया है। इसमें दो ड्रिल मशीन, दो जेसीबी वाहन, चार हाईवा, छह मशीन समेत अन्य वाहनों में आग लगाई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार चार नबर बॉक्साइट माइंस में नक्सली गिरोह ने शुक्रवार रात हमला बोल दिया। कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में घेराबंदी का प्रयास किया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। संगठन की ओर से घटनास्थल पर लगाए गए पोस्टर को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद से माइंस के कर्मचारी काम छोड़कर चले गए हैं।

    बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने नक्सली दो बोलेरो में भरकर मौके पर पहुंचे थे। रविन्द्र गंझू दस्ता के पांच लाख के इनामी रंथु उरांव और दो लाख के इनामी लजीम अंसारी की अगुवाई में करीब 20 की संख्या में नक्सली वारदात को अंजाम देने आए थे। इन्होंने कर्मचारियों को धमकी भी दी है।

    घटनास्थल पर नक्सलियों ने पोस्टर छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है। कोयल शंख जोनल कमेटी द्वारा छोड़े गए इस पर्चा में एनकेसीपीएल, बिकेबी, जिओ मैक्स आदि माइंस कंपनियों को आगे भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

    पोस्टर में कहा गया है कि संगठन के आदेश नहीं मिलने तक काम बंद रखा जाए। मजदूर काम पर नहीं लगे। ट्रक मालिक ट्रकों को नहीं भेजें। रैयतों को ठगना बंद करें। उनके साथ किए गए समझौतों को रद्द करें। रैयतों को अधमान समझौता के तहत प्रति एकड़ दस लाख रुपए, नौकरी और सभी सुविधा दे। प्रभावित जमीन रैयतों को जमीन के बदले जमीन दें। उनके आवास निर्माण के साथ साथ हर गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली सुविधा बहाल करें, नहीं तो और गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

    Jharkhand news Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में बोलेरो की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
    Next Article बोकारो : बीसीसीएल क्वार्टर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने की तैयारी

    July 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    राजस्थान में बड़ा हादसा, स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौ’त, 40 अभी भी मलबे में फंसे

    July 25, 2025
    झारखंड

    रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने की तैयारी

    July 25, 2025

    पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने जारी किया सत्र 2025-26 का खेल कैलेंडर, 5 अगस्त से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

    July 25, 2025

    राजस्थान में बड़ा हादसा, स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौ’त, 40 अभी भी मलबे में फंसे

    July 25, 2025

    शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, एफपीआई की बिकवाली से निवेशकों की चिंता बढ़ी

    July 25, 2025

    सड़क हादसे में डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव जख्मी, हायर सेंटर रेफर

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.