Ranchi : बोकारो जिले के गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में शहीद 209 कोबरा बटालियन के जवान प्राणेश्वर कोच का पार्थिव शरीर धुर्वा पहुंचा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल महोदय ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता है। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्य सचिव अलका तिवारी, वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
क्या है मामला
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 209 कोबरा बटालियन का जवान प्राणेश्वर कोच शहीद हो गए। नक्सलियों की गोली लगने से जवान घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। हालांकि, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच लाख के ईनामी नक्सली कुंवर मांझी को मार गिराया। जबकि, कई अन्य नक्सलियों को गोली लगने की सूचना भी है। पुलिस ने मौके से एक पीस AK-47 भी जब्त किया है। पुलिस-नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में एक ग्रामीण की भी मौत हुई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों से बचने के लिए ग्रामीणों को सामने कर दिया था। नक्सलियों की गोली लगने से ग्रामीण की मौत हुई है।
Also Read : बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढ़ेर व 1 कोबरा जवान शहीद
Also Read : लुगुबुरु पहाड़ से भागा था इनामी नक्सली कुंवर मांझी, सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया
Also Read : बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 19,838 पदों के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
Also Read : शेयर बाजार सपाट खुला, सेंसेक्स में हल्की गिरावट, निफ्टी स्थिर
Also Read : बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढ़ेर व 1 कोबरा जवान शहीद
Also Read : बोकारो में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर व कोबरा का एक जवान घायल
Also Read : पटना हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान