Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Sep, 2025 ♦ 7:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अटकलों का बाजार गर्म, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में; झारखंड में बढ़ीं धड़कनें
    झारखंड

    अटकलों का बाजार गर्म, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में; झारखंड में बढ़ीं धड़कनें

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची,: राज्य में आजकल राजनीतिक हलचल तेज है। गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर राज्य के कुछ मंत्रियों समेत मंत्रिमंडल विस्तार में अपने लिए मंत्री पद की ख्वाहिश रखने वाले विधायकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। रांची से लेकर दिल्ली तक इसको लेकर लाबिंग तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस में अंदरखाने कुछ घमासान की भी खबरें आ रही हैं।

    राजस्थान और पंजाब में कांग्रेस में चल रही गुटबाजी की तरह यहां हालात अभी उतने बिगड़े तो नहीं हैं, लेकिन बहुत ठीक भी नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस कोटे के एक-दो मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा उनकी जगह नए विधायकों को मौका दिया जा सकता है। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व स्तर पर इसे लेकर गंभीरता से चर्चा चल रही है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिल्ली में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से भी उनकी लंबी चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव को भी दिल्ली बुलाया गया था। पार्टी नेताओं ने उनसे गठबंधन सरकार के कामकाज की जानकारी ली है।

    खासकर, कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बाबत उनसे विस्तार से रिपोर्ट ली गई है। इसके बाद से ही यह चर्चा राज्य की राजनीति में तारी हो गई है कि कांग्रेस कोटे के एक या दो मंत्रियों पर बदलाव की गाज गिर सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। कांग्रेस में चल रही चर्चा को अगर सही मानें तो केंद्रीय नेतृत्व थोड़ा असमंजस में है। उसे डर है कि कहीं कोई कड़ा फैसला लेने पर राज्य में पार्टी में दो-फाड़ की स्थिति पैदा न हो जाए।

    राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट, जबकि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच पहले से ही तलवारें खिंची हुई हैं। दिल्ली में तैयार सुलह के तमाम फार्मूले राज्य में जाकर धराशायी हो जा रहे हैं। ऐसे में झारखंड में अगर कोई नया फ्रंट खुल जाता है तो पार्टी की मुसीबत बढ़ेगी ही।

    वैसे भी आंतरिक कलह और गुटबाजी से पार्टी कार्यकर्ताओं में बहुत गलत संदेश जा रहा है। कांग्रेस के अंदरखाने चल रही इस उठापटक से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खुश ही है और मौका पाकर मंत्रिमंडल में खाली एक पद पर अपना दावा भी ठोक रहा है। इस पर कांग्रेस की भी नजरें जमी हुई थी। बेशक, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि गठबंधन के दल बैठकर इसे तय करेंगे, लेकिन जो मौजूदा हालात हैं उसमें कांग्रेस हेमंत सोरेन पर बहुत ज्यादा दबाव बनाने की स्थिति में नहीं है।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसानों का 2.46 लाख कर्ज माफ, सरकार ने बैंकों को दिये 980 करोड़
    Next Article सिकीदिरी घाटी में रजरप्पा थाना का पीसीआर वैन ट्रक के चपेट में आने से हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नही

    Related Posts

    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन ने सोनम वांगचुक गिरफ्तारी पर जताई चिंता, बोले- उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे

    September 27, 2025
    झारखंड

    टाटा-रांची NH-33 पर 18 घंटे का जाम, यात्रियों को भारी कष्ट का करना पड़ा सामना …

    September 27, 2025
    झारखंड

    बोकारो में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों को चेतावनी

    September 27, 2025
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन ने सोनम वांगचुक गिरफ्तारी पर जताई चिंता, बोले- उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे

    September 27, 2025

    टाटा-रांची NH-33 पर 18 घंटे का जाम, यात्रियों को भारी कष्ट का करना पड़ा सामना …

    September 27, 2025

    बोकारो में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों को चेतावनी

    September 27, 2025

    आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात से दो सगे भाइयों की मौ’त

    September 27, 2025

    बोकारो में वाहन चोरी का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    September 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.