Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 9:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण आज, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
    धर्म/ज्योतिष

    सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण आज, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण (partial lunar eclipse) लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा. यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण काफी देर तक रहेगा. जहां वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण एक खगोलीय घटना है, वहीं धार्मिक दृष्टिकोण में भी इसके अपने प्रभाव हैं. धार्मिक रूप से देखा जाए तो ग्रहण को ज्यादातर अशुभ फल देने वाला माना जाता है और इसी कारणवश ग्रहण के दौरान और सूतक काल लगने पर कई कार्यों को करने की मनाही होती है.

    इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था और अगली बार ऐसा ही आंशिक चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 को दिखाई देगा. साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में कुछ ही देर के लिए दिखाई देगा. सूर्यास्त होते समय ही इस चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा.

    कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का महत्व है. 19 नवंबर 2021 का ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है, जबकि कृतिका नक्षत्र सूर्य देव का है. इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह से संबंधित लोगों पर ही पड़ेगा. ग्रहण के दौरान सूर्य देव वृश्चिक राशि में रहेंगे और शुक्र धनु राशि में रहेंगे.

    खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि 19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्रग्रहण 580 वर्षों के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. यह आंशिक चंद्रग्रहण दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे समाप्त होगा. इस आंशिक चंद्रग्रहण ग्रहण की अवधि 03 घंटे 28 मिनट 24 सेकेंड होगी. 19 नवंबर का आंशिक चंद्र ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा. ग्रहण का मोक्ष चंद्रोदय के समय ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, भारत के पूर्वोत्तर भाग, चीन और रूस में दिखाई देगा.

    अभी गुरु-शनि मकर राशि में स्थित हैं और आंशिक चंद्र ग्रहण हो रहा है. गुरु-शनि मकर राशि में और चंद्र ग्रहण का योग 2021 से 59 साल पहले 19 फरवरी 1962 को हुआ था. 19 नवंबर का ग्रहण वृषभ राशि में हो रहा है, चंद्र इसी राशि में रहेगा.

    आंशिक चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगता है. सूतक काल में शुभ काम नहीं किए जाते हैं. गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने को कहा जाता है, लेकिन आंशिक ग्रहण में सूतक काल का असर नहीं रहता है. चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा, जिस कारण वृषभ राशिवालों को सतर्क रहना होगा.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुरु नानक जयंती आज : गुरुनानक जी के अमूल्य वचन, जो देते हैं लोगों को एकता का संदेश
    Next Article सर्दियों में नाक हो जाती है ठंडी, तो इन आसान उपायों से इससे छुटकारा पाएं

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 29 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 29, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 28 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 28, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही मुहूर्त

    October 27, 2025
    Latest Posts

    समस्तीपुर में आज करेंगे तेजस्वी यादव तीन चुनावी सभाएं

    October 29, 2025

    गाज़ा में युद्धविराम के बावजूद हवाई हमले, 30 लोगों की मौ’त

    October 29, 2025

    छठ के बाद गंदगी से जूझ रहा मुजफ्फरपुर, सड़कों पर 100 टन से ज्यादा कचरा फैला

    October 29, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

    October 29, 2025

    राहुल गांधी का बिहार में चुनावी जनसभा आज, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी रहेंगे साथ

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.