Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 3:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»तेज रफ्तार अर्टिगा कार का अचानक बिगड़ा बैलेंस, फिर…
    जमशेदपुर

    तेज रफ्तार अर्टिगा कार का अचानक बिगड़ा बैलेंस, फिर…

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 12, 2025Updated:October 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार बेकाबू होकर नए पुल के पास पलट गई, जिसमें टाटा स्टील के वायर रॉड मिल में क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह (57) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    हादसे का कारण

    मिली जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी अपने एक सहकर्मी के जुड़वां बच्चों के जन्म की खुशी में पार्टी मनाने गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार कार हुरलुंग पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार का शीशा खुला था, जिससे प्रमोद सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई।

    जख्मी के नाम

    कार में सवार अन्य कर्मचारी थे—उमा शंकर नोनिया (47), नंदू यादव (50), परीक्षित बेनुधर (28), जय बनर्जी (50) और बिनेश टूड्डू (33)। सभी टाटा स्टील के वायर रॉड मिल में कार्यरत हैं।

    पुलिस की कार्रवाई

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक प्रमोद कुमार सिंह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह भूषण कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके परिवार में शोक की लहर है।

    हाल में हुई थी पदोन्नति

    बताया गया कि प्रमोद सिंह और आरके सिंह की दो दिन पहले ही विभागीय पदोन्नति हुई थी। बीती देर रात हुई इस हादसे ने उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Also Read : जमशेदपुर में ‘युवा’ संस्था द्वारा तीसरे जेंडर मेले का आयोजन, विविधता और समानता का दिखा उत्सव

    five injured in Jamshedpur road accident five injured in road accident Jamshedpur road accident news Road Accident News Tata Steel employee killed जमशेदपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम जमशेदपुर रोड एक्सीडेंट न्यूज़ पांच जख्मी रोड एक्सीडेंट न्यूज़ सड़क हादसे में टाटा स्टील कर्मचारी की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ‘समानता का उत्सव’, तीसरे जेंडर मेले में गूंजा समान अधिकारों का संदेश
    Next Article बिहार चुनाव से पहले लालू को झटका : दो और राजद विधायकों ने दिया इस्तीफा, NDA में शामिल होने की अटकलें

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान तेज, सुरेश कुमार बैठा ने घर-घर जाकर जुटाए हस्ताक्षर

    October 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं बनी प्रतिभा का मंच

    October 12, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा में अनोखी पहल: “पंचायत कर गोईठ” से अब सीधे डीसी से जुड़ रहे हैं पंचायत प्रतिनिधि

    October 12, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान तेज, सुरेश कुमार बैठा ने घर-घर जाकर जुटाए हस्ताक्षर

    October 12, 2025

    झारखंड में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं बनी प्रतिभा का मंच

    October 12, 2025

    दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के साथ इन मूर्तियों को भी लाए घर, होगा जबरदस्त फायदा

    October 12, 2025

    लोहरदगा में अनोखी पहल: “पंचायत कर गोईठ” से अब सीधे डीसी से जुड़ रहे हैं पंचायत प्रतिनिधि

    October 12, 2025

    दिवाली से पहले पटाखों पर लगी रोक, इस जिले में प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.