Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर में निकलेगी भव्य शिव बारात, तीन दशक बाद आया ये बदलाव
    झारखंड

    देवघर में निकलेगी भव्य शिव बारात, तीन दशक बाद आया ये बदलाव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : 26 फरवरी को यानि महाशिवरात्रि के दिन देवघर के बाबा मंदिर में करीब दो लाख भक्तों की भीड़ हो सकती है. इसे देखते हुए बाबा मंदिर प्रशासक सह डीसी विशाल सागर के निर्देश पर बाबा मंदिर में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंदिरों के रंगरोगन का कार्य भी शुरू हो चुका है. मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर बाबा मंदिर को फूलों से सजाने की तैयारी है. महाशिवरात्रि को कूपन का दाम भी डबल यानी प्रति भक्त छह सौ रुपए की दर से जारी होगा इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. तीन दशक तक राजनारायण खवाड़े और फिर सांसद निशिकांत दुबे की देखरेख में शिव बारात निकलती थी, लेकिन इस बार पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है.

    कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा मंदिर के गर्भ गृह में लगे AC तथा बाहर लगे AC की मरम्मत आदि के कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है. रात में संस्कार मंडप और क्यू कॉम्प्लेक्स के स्पाइरल की मरम्मत का निर्देश दिया गया है.
    बाबा मंदिर बिजली इंचार्ज चंदन कुमार को मंदिर में बिजली से संबंधित सभी काम को अपडेट करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. शीघ्र दर्शनम होल्डिंग प्वाइंट और कूपन काउंटर के स्पाइरल को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश है.

    निकलेगी भव्य शिव बारात

    बैद्यनाथधाम में इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर झारखंड का पर्यटन विभाग भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी में जुट गया है. शिव बारात की भव्यता, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने ऐसा निर्णय लिया है. जिसकी जानकारी डीसी विशाल सागर ने दी है. उन्होंने बताया कि विभाग से उन्हें आदेश मिला है कि शिव बारात की भव्यता बनी रहे, इसके लिए व्यापक तैयारी के साथ आयोजन करवाएं. उन्होंने कहा कि इस शिव बारात को भव्य बनाने के लिए विभिन्न एनजीओ, समाजसेवी संस्थाओं सहित अन्य संगठनों का सहयोग लिया जायेगा.

    मालूम हो कि पिछले 31 वर्षों से शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजनारायण खवाड़े की अध्यक्षता में शिव बारात निकाली जाती थी. कोरोना के बाद पिछले दो वर्षों से शिव बारात का आयोजन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की देखरेख में हो रहा था.

    इस मामले में गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरदार पंडा की लड़ाई ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का सरकारीकरण कर दिया. अब शिव बारात भी देवघरवासियों के हाथ से निकल सरकार के पास चली गई. इसके पीछे की साजिश का खुलासा वे 15-16 फरवरी को देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे.

    बारात देख डर गए थे लोग

    कहा जाता है कि भगवान शिव जब माता पार्वती से विवाह करने के लिए अपनी बारात लेकर उनके घर पहुंचे थे तो बारात और भगवान शिव का अद्भुत रूप देखकर लोग डर गए थे. गले में सांप और तन पर राख, एक हाथ में डमरू तो दूसरे हाथ में त्रिशूल लिए शिवजी की बारात में भूत-पिशाच, यक्ष, गंधर्व, अप्सरा, किन्नर, जानवर, सांप-बिच्छू समेत अन्य शामिल थे. यह रूप देखकर पार्वती की मां मैना भी विचलित हो गयीं और इस विवाह से इनकार कर दिया था. तब नारद जी ने भगवान शिव और पार्वती की पुनर्जन्म की कथा उन्हें सुनायी. भगवान शिव की शक्ति से उन्हें अवगत कराया. इसके बाद वे विवाह के लिए मान गए.

    Also Read : झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल

    26 फरवरी Baba Temple coupon price Crowd DC Vishal Sagar Deoghar flower decoration grand Shiv Barat Mahashivaratri MP Nishikant Dubey preparations Rajnarayan Khwade Shiv Barat arrangements. six hundred rupees temple painting Tourism Department two lakh devotees
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1995 बैच के IPS अधिकारी संजय ए. लाठकर बने परमाणु ऊर्जा विभाग के महानिरीक्षक
    Next Article गया के सड़कों में जल्द दिखेंगे CNG बसें

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.