Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 7:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»21वीं बिहार बटालियन की गौरवशाली परंपराओं को किया गया याद… जानें क्यों
    बिहार

    21वीं बिहार बटालियन की गौरवशाली परंपराओं को किया गया याद… जानें क्यों

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बटालियन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Danapur : बिहार रेजीमेंटल सेंटर (बीआरसी), दानापुर में रविवार को 21वीं बिहार बटालियन का 44वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेजीमेंट की गौरवशाली परंपराओं और वीर सैनिकों के अद्वितीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

    21वीं बिहार बटालियन की स्थापना 20 जुलाई 1981 को दानापुर छावनी में लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद मनसूर मलिक के नेतृत्व में हुई थी। स्थापना के बाद बटालियन ने 1982 से 1985 तक हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में तैनाती के दौरान अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

    बटालियन ने विभिन्न अभियानों में अपनी वीरता का परचम लहराया। इनमें ऑपरेशन बजरंग (1990-1991), ऑपरेशन रक्षक (उरी, 1999-2003), और ऑपरेशन अलर्ट (सितंबर 2014) शामिल हैं। इन अभियानों में जवानों ने साहस और कर्तव्यपरायणता का अप्रतिम प्रदर्शन किया, जिससे बटालियन की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई। बटालियन के वीर जवानों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति ने न केवल बटालियन, बल्कि पूरे बिहार रेजीमेंट का नाम गौरवान्वित किया है। इसके लिए बटालियन को अनेक वीरता पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्राप्त हुए हैं।

    शहीदों को श्रद्धांजलि और नवप्रवेशी जवानों का प्रेरणा सत्र

    स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार रेजीमेंटल सेंटर के वीर स्मृति स्थल पर एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देश की रक्षा में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। समारोह में रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर कमल दीप जसपाल, लेफ्टिनेंट कर्नल आर. सी. खोत, सूबेदार मेजर विपिन प्रधान सहित कई सैनिकों ने शहीदों को नमन किया।

    इस अवसर पर नवप्रवेशी जवानों को बटालियन की गौरवशाली परंपराओं और इतिहास से अवगत कराया गया, ताकि वे भी इस वीरता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हों। समारोह में सैनिकों के परिजनों और कई गणमान्य अतिथियों ने भी हिस्सा लिया।

    बटालियन का गौरवशाली इतिहास

    21वीं बिहार बटालियन ने अपने 44 वर्षों के सफर में अनुशासन, साहस और समर्पण की मिसाल कायम की है। इस स्थापना दिवस ने न केवल बटालियन के गौरवशाली अतीत को याद किया, बल्कि भविष्य में भी राष्ट्र सेवा के प्रति जवानों के संकल्प को और मजबूत किया।

    Also Read : सुखदेवनगर में अपराधी बेलगाम, खुलेआम बीच सड़क पर फा’यरिंग व मा’रपीट… देखें VIDEO

    21st Bihar Battalion 21वीं बिहार बटालियन 21वीं बिहार बटालियन की गौरवशाली परंपराओं को किया गया याद... जानें क्यों 44th Foundation Day 44वां स्थापना दिवस army contribution Bihar Regiment Bihar Regimental Centre brave soldiers BRC Danapur Foundation Day celebration glorious history indian army Military Honor military tradition Patriotism regimental event The glorious traditions of the 21st Bihar Battalion were remembered... know why गौरवशाली इतिहास दानापुर देशभक्ति बिहार रेजीमेंट बिहार रेजीमेंटल सेंटर बीआरसी भारतीय सेना रेजीमेंटल कार्यक्रम वीर सैनिक सेना का योगदान सैन्य परंपरा सैन्य सम्मान स्थापना दिवस समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIBPS में PO और मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी, आवेदन के लिए बचा बहुत कम समय
    Next Article वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का निधन, कल न्यायालय परिसर में दी जाएगी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का निर्देश

    October 19, 2025
    बिहार

    मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौ’त, तीसरा…

    October 19, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, SP क्या बोल गये… देखें

    October 20, 2025

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.