Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 5:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»प्रेग्नेंसी की झूठी बात सच करने की फिराक में चुराई थी बच्ची, क्या बता गये SSP… देखें
    क्राइम

    प्रेग्नेंसी की झूठी बात सच करने की फिराक में चुराई थी बच्ची, क्या बता गये SSP… देखें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 21, 2025Updated:February 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्ची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के सदर अस्पताल ने चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने बच्ची को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पाहन टोली से रिकवर किया और सही सलामत उसकी मां के हवाले कर दिया। बच्ची को चुराने के बाद संदेही महिला ने उसे पाहन टोली में एक किराये के मकान में छुपाकर रखा था। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बीते 17 फरवरी को बच्ची के सदर अस्पताल से चोरी हो गयी थी। मामले की शिकायत लोअर बाजार थाना में दर्ज कराई गयी। सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व और सिटी DSP वेंकटेश्वर रमण एवं तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर लोअर बाजार थानेदार दयानंद कुमार की देखरेख में टीम गठित कर आगे का टास्क सौंपा गया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली, स्पॉट के आसपास लगे और अलग-अलग रास्तों पर लगे CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक महिला पर थानेदार दयानंद को संदेह हुआ। उक्त महिला और शख्स को बच्ची की मौसी के साथ अलग-अलग सड़कों से गुजरते देखा गया। इस दरम्यान बच्ची अपनी मौसी के गोद में थी। इल्जाम है कि उक्त महिला एवं शख्स ने मौसी को बहला-फुसलाकर पूजा-पाठ में उलझाया और महिला बच्ची को लेकर फरार हो गयी। गठित टीम ने बेड़ो और नरकोपी इलाके को छान मारा पर बच्ची नहीं मिली। मिले एक क्लू पर टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पाहन टोली में रेड मारी और बच्ची को रिकवर कर लिया। वहीं, महिला को अरेस्ट कर लिया।

    गिरफ्तार महिला करीब 22 साल की पुतुल उरांव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि उसकी गोद सूनी है। वह निःसंतान है। जमाने के ताने से तंग होकर उसने अपने प्रेग्नेंट होने की झूठी अफवाह पूरे गांव में फैलाई और खुद रांची में एक किराये के मकान में हने लगी। अब जब प्रेगनेंसी का वक्त पूरा हो गया और मां बनने का समय आ गया, तो वह बच्चा कहां से लाती। इस वास्ते उसने नवजात बच्ची को चुराने का गुनाह कर डाला।

    प्रेग्नेंसी की झूठी बात सच करने की फिराक में चुराई थी बच्ची, क्या बता गये रांची SSP चंदन सिन्हा… देखें pic.twitter.com/yLliY5JtT2

    — Johar Live (@joharliveonweb) February 21, 2025

    Also Read : आशिक और उसके दोस्तों संग मिलकर पत्नी ने की थी संदीप की हत्या, SDPO क्या बता गये… जानें

    The girl was stolen in an attempt to prove the false pregnancy truth what did the SSP say... watch क्या बता गये SSP... देखें प्रेग्नेंसी की झूठी बात सच करने की फिराक में चुराई थी बच्ची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआशिक और उसके दोस्तों संग मिलकर पत्नी ने की थी संदीप की हत्या, SDPO क्या बता गये… जानें
    Next Article घर में चाहिए शांति और प्यार, तो गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें…

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    July 31, 2025
    क्राइम

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    July 31, 2025

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    July 31, 2025

    झारखंड पुलिस की नई पहल, साइबर अपराध से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे ‘साइबर कमांडो’…

    July 31, 2025

    चलती कार में लगी भीषण आ’ग, अफरा-तफरी का माहौल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.