Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट, लेकिन BJP नेता कर रहे भड़काऊ बयानबाज़ी : कैलाश यादव
    झारखंड

    आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट, लेकिन BJP नेता कर रहे भड़काऊ बयानबाज़ी : कैलाश यादव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2025Updated:April 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने रविवार को एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बेगुनाह पर्यटकों की हत्या से पूरा देश आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ सैलानियों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है।

    कैलाश यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है, विपक्ष भी सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन कुछ बीजेपी नेता इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग देने में लगे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि “जब पूरा देश एक साथ खड़ा है, उस समय 140 करोड़ लोगों से देशभक्ति का प्रमाण मांगना बेहद शर्मनाक है।”

    कैलाश यादव ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने दुकानदार का धर्म पूछकर सामान खरीदने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने झारखंड बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी पर भी आरोप लगाया कि वे हिंदू-मुस्लिम मुद्दे को उछालकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

    राजद नेता ने कहा कि “देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। ऐसे में इस तरह के बयानों से समाज में जहर घोला जा रहा है। सरकार को सुरक्षा में चूक पर ध्यान देना चाहिए, न कि लोगों की देशभक्ति पर सवाल उठाने चाहिए।”

    उन्होंने मांग की कि पहलगाम हमले की गहराई से जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी राजनीतिक दल इस मुश्किल समय में एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें।

    Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 27 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : हर 15 दिन पर लगेगा रक्तदान शिविर, चाईबासा में नहीं होगी खून की कमी

    Also Read : राजधानी में चौकीदार नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

    Also Read : उत्तराखंड से पूर्वांचल व दिल्ली से बिहार के लिए मुरादाबाद से होकर चलेंगी ये तीन स्पेशल ट्रेनें

    attack on India's soul India's security innocent tourists jammu and kashmir Kailash Yadav Media In-charge national outrage Opposition unity Pahalgam terror attack Political reaction press statement Rjd RJD leader statement terror attack 2025 terrorism आतंकवाद आतंकी हमला 2025 कैलाश यादव जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमला प्रेस बयान बेगुनाह पर्यटक भारत की आत्मा पर हमला भारत की सुरक्षा मीडिया प्रभारी राजद राजद नेता बयान राजनीतिक प्रतिक्रिया राष्ट्रीय आक्रोश विपक्ष की एकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहर 15 दिन पर लगेगा रक्तदान शिविर, चाईबासा में नहीं होगी खून की कमी
    Next Article कल शाम से गायब शहजादा आज इस हाल में मिला

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.