Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 2:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विवाहिता का फंदे से लटकी मिली शव, पैर व कपड़े में लगा था गोबर,पिता ने लगाया हत्या का आरोप
    झारखंड

    विवाहिता का फंदे से लटकी मिली शव, पैर व कपड़े में लगा था गोबर,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह । महुआटांड इलाके में विवाहिता का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाली महिला की पहचान रुहि परवीन के रूप में की गई है। महिला के पिता इख्तियार अंसारी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

    दावा किया है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल के लोगों की ओर से बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला के पति का नाम मोहम्मद आफताब उर्फ सोनू है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुआटांड में मंगलवार की रात विवाहिता का शव घर के अंदर से फंदे पर लटका देखा गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर जांच प्रारंभ कर दी। लड़की के पिता ने दावा किया कि बेटी के पैर व कपड़े पर गोबर लगा हुआ था। इससे आशंका पैदा होती है कि लड़की की हत्या कहीं अन्यत्र कर मामले को आत्महत्या में बदलने की साजिश रची गई है।

    इस लिए शव को घर के कमरे में फंदे से लटकाया गया। पिता ने दावा किया कि लड़की के ससुराल में मामा ससुर मोहम्मद हसन का काफी प्रभाव है। बेटी की प्रताड़ना को लेकर उन्होंने मामा ससुर सहित समाज के लोगों को कई बार अवगत कराया था। विवाद खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी का प्रताड़ित करने का काम बंद नहीं किया। इस मामले में उन्होंने लकड़ी के पति सहित पूरे परिवार को आरोपी बताया है। लड़की चैताड़ीह की रहने वाली है। कुछ समय पहले ही उसका विवाह महुआटांड में हुआ था। पति JCB मशीन चलाने का काम करता था।

    पुलिस ने मामले की जांच का दिया भरोसा
    लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया है। कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ साफ हो जाएगा। फिलहाल इस मामले में परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर विनय राम ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

    Sucite
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंजू प्रधान उर्फ संजय प्रधान उर्फ भावो की हत्या का पर्दाफाश,सभी 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार
    Next Article मधुबनी में 13 लाख के नकली नोट बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर ह’त्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज

    August 2, 2025
    झारखंड

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    August 2, 2025
    Latest Posts

    वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव का नाम भी कटा

    August 2, 2025

    बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुविधा, ATVM से टिकट लेना होगा आसान

    August 2, 2025

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025

    चांदी के गहनों को चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

    August 2, 2025

    अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.