Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»अपराधियों ने मैकेनिकल इंजीनियर को मारी गोली, छत के रास्ते सीढ़ी होते घर मे घुसे थे
    बिहार

    अपराधियों ने मैकेनिकल इंजीनियर को मारी गोली, छत के रास्ते सीढ़ी होते घर मे घुसे थे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2022Updated:January 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर । काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला में बुधवार देर रात करीब 1 बजे नकाबपोश अपराधियों ने घर घुसकर मैकेनिकल इंजीनियर जियाउर रहमान को गोली मार दी है। इस दौरान अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

    इधर, गोलीबारी की सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आननफानन में युवक को इलाज के सदर अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे SKMCH रेफर कर दिया। रेफर के बाद युवक के परिजनों ने उसे बैरिया स्तिथ निजी अस्पताल में भर्ती कराए है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक गोली युवक को लगी है। जोकि पेट के निचले हिस्से को चीरते हुए जांघ में जाकर फंस गई है।

    डॉक्टर उसे निकलने की कोशिश में लगे है। इधर, थानेदार ने बताया कि घायल युवक समस्तीपुर के दलसिंहसराय का रहने वाला जियाउर रहमान है। कहा कि घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। इधर, परिजनों ने भी घटना का कारण स्पष्ट नही कर सके। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि नकाबपोश दो अपराधी छत के रास्ते सीढ़ी होते घर मे घुसे थे। बरामदे के पास जियाउर सोया हुआ था। इसके बाद अपराधी ने जियाउर से पूछा कि तुम ही आरिफ हो..जबतक जियाउर कुछ समझता अपराधी 1 राउंड फायर कर दिया। इसके बाद जियाउर अपराधियों का हथियार छीनने का प्रयास किया।

    इसी दौरान अपराधियों ने दूसरी राउंड फायरिंग कर दी। इसमें जियाउर को पेट के पास गोली लग गई। जो कि जांघ में जाकर फंस गई। फायरिंग की आवाज पर जबतक परिवार के लोग उठे तबतक अपराधी दो राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में जियाउर के परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जियाउर के बहनोई हसनैन आरिफ सोलर कारोबारी है। जियाउर दो दिन पूर्व अपने पिता मोतिउर रहमान के साथ मुजफ्फरपुर स्तिथ बहनोई के घर पहुंचा था। यहां वह अपने पिता के आंख का ऑपरेशन कराने के लिए आया था। बताया गया कि रात को परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। जिसके बाद देर रात अपराधियों ने जियाउर को गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि, घटना का कारण अबतक स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल का इलाज किया जा रहा है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जलाकर मारने का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसी
    Next Article पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव का पार्थिव शरीर साहिबगंज पहुंचा, आक्रोशित लोगों ने NH-80 जाम किया

    Related Posts

    बिहार

    बिहार पुलिस को मिली 618 नई गाड़ियां, CM नीतीश ने किया लोकार्पण

    June 19, 2025
    बिहार

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया

    June 19, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    June 19, 2025

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025

    बिहार पुलिस को मिली 618 नई गाड़ियां, CM नीतीश ने किया लोकार्पण

    June 19, 2025

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.