Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jan, 2026 ♦ 8:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वीबी-जी रामजी रद्द करने की मांग को लेकर माकपा का राज्यव्यापी अभियान शुरू
    जोहार ब्रेकिंग

    वीबी-जी रामजी रद्द करने की मांग को लेकर माकपा का राज्यव्यापी अभियान शुरू

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    माकपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की। यह अभियान मनरेगा को समाप्त कर वीबी-जी रामजी लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में चलाया जा रहा है। माकपा की राज्य कमिटी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान 12 फरवरी तक चलेगा। शुक्रवार को पार्टी के मेन रोड स्थित राज्य कार्यालय में अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई। इस मौके पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी और गुमला जिलों से आए पार्टी के जिला सचिवों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

    माकपा ने बताया कि अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता झारखंड के सभी जिलों में गांव-गांव जाकर मनरेगा जॉब कार्डधारी ग्रामीणों से मिलेंगे। उन्हें मनरेगा की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी और यह समझाया जाएगा कि इस योजना ने कैसे ग्रामीण रोजगार और आजीविका को सहारा दिया है। साथ ही वीबी-जी रामजी को रद्द कर मनरेगा को बहाल करने की मांग के पक्ष में जनमत तैयार किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच की ओर से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को भी माकपा का समर्थन रहेगा। इसी क्रम में झारखंड में दो घंटे का रास्ता रोको कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    अभियान का उद्घाटन करते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों और किसानों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ बड़े कॉरपोरेट घरानों को राहत दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ मजदूरों और किसानों के अधिकारों को सीमित कर उन्हें और अधिक गरीबी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस तरह की नीतियों का हर स्तर पर विरोध करेगी। कार्यक्रम में पार्टी के समीर दास, अमल आजाद, रवि सिंह, प्रफुल्ल लिंडा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also Read : कैरव गांधी अपहरण कांड में छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नंबर बदली स्कॉर्पियो बरामद

    The CPI(M) has launched a statewide campaign demanding the cancellation of the VB-G Ramji project. वीबी-जी रामजी रद्द करने की मांग को लेकर माकपा का राज्यव्यापी अभियान शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैरव गांधी अपहरण कांड में छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नंबर बदली स्कॉर्पियो बरामद
    Next Article पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित : विधायक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ नगर परिषद चुनाव : जेएलकेएम ने घोषित किया उम्मीदवार, प्राथमिकी दर्ज

    January 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    January 30, 2026
    खूंटी

    पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित : विधायक

    January 30, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ नगर परिषद चुनाव : जेएलकेएम ने घोषित किया उम्मीदवार, प्राथमिकी दर्ज

    January 30, 2026

    सरायकेला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    January 30, 2026

    पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित : विधायक

    January 30, 2026

    वीबी-जी रामजी रद्द करने की मांग को लेकर माकपा का राज्यव्यापी अभियान शुरू

    January 30, 2026

    कैरव गांधी अपहरण कांड में छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नंबर बदली स्कॉर्पियो बरामद

    January 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.