Nalanda : नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के हरगांवा गांव में देश का दूसरा और बिहार का पहला बहाई उपासना गृह (मंदिर) तैयार हो रहा है। यह मंदिर 2026 के अंत तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। अब तक इसके 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।
यह मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध लोटस टेंपल की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसका डिजाइन दिल्ली की स्पेश मेटर्स संस्था ने तैयार किया है, जिसमें स्थानीय संस्कृति और मधुबनी कला को भी शामिल किया गया है। मंदिर की गुंबदनुमा संरचना और सुंदर नक्काशी इसकी खासियत होगी। छत और दीवारों की डिजाइन पत्तियों और पंखों जैसी होगी, जिससे दिन में प्राकृतिक रोशनी अंदर आएगी और रात में रोशनी बाहर झलकेगी।
यह मंदिर दुनिया का छठा बहाई उपासना गृह होगा। फिलहाल दुनिया में बहाई समुदाय के केवल पांच उपासना स्थल हैं। इसकी घोषणा 2012 में इजराइल के हाइफा स्थित बहाई संस्था ‘विश्व न्याय मंदिर’ द्वारा की गई थी।
करीब आठ एकड़ में बन रहे इस परिसर में भविष्य में अस्पताल, विद्यालय, वृद्धाश्रम और अन्य सेवा केंद्र भी खोले जाएंगे। स्थानीय लोग इस परियोजना से बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि इससे क्षेत्र का धार्मिक और सामाजिक विकास होगा।
Also Read : चक्रधरपुर रेल मंडल में अक्टूबर से दिसंबर तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
Also Read : RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, 5.5% पर बरकरार