Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 1:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की परिकल्पना अब ले रही आकार, सामुदायिक निवेश प्राप्त स्वयं सहायता समूह की संख्या में छह गुना वृद्धि
    झारखंड

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की परिकल्पना अब ले रही आकार, सामुदायिक निवेश प्राप्त स्वयं सहायता समूह की संख्या में छह गुना वृद्धि

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की परिकल्पना अब धीरे- धीरे आकार ले रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जहां एक ओर ग्रामीणों के अनुरूप योजनाओं का सृजन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर, सखी मंडल की महिलाओं की आजीविका समृद्धि हेतु उन्हें मजबूत आधार मिलने लगा है। विगत तीन वर्ष में इसके लिए अथक प्रयास हुए, जिसका प्रतिफल है कि सामुदायिक निवेश प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की संख्या में छह गुना वृद्धि दर्ज की गई है। 2012 से 2019 तक की अवधि में ऐसे समूहों की संख्या 31,496 थी, जबकि 2020 दिसंबर माह के बाद से अबतक इसकी संख्या 1,83,451हो गई। 2019-20 में 304, 2020-21 में 80,299, 2021-22 में 72051 एवं 2022-23 में अबतक यह संख्या 30,797 दर्ज की गई है।

    सामुदायिक निवेश और चक्रिय निधि की राशि में भी वृद्धि

    दिसंबर 2019 से लेकर अबतक सिर्फ सामुदायिक निवेश प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की संख्या में ही वृद्धि दर्ज नहीं हुई है, बल्कि स्वयं सहायता समूहों को प्राप्त चक्रीय निधि और सामुदायिक निवेश की राशि में भी वृद्धि हुई है। चक्रीय निधि के तहत स्वयं सहायता समूहों को 2012-19 के बीच 12437.1 लाख रूपये निर्गत हुए, वहीं विगत तीन वर्ष में दिसंबर 2019 से अबतक 27,949.9 लाख रूपये प्राप्त हुए। इस तरह करीब ढाई गुना अधिक राशि तीन वर्ष में विभिन्न समूहों को निर्गत किया गया। 2012-2019 तक 12437.1 रूपये निर्गत हुए। जबकि 2019-20 में 3560.4 लाख, 2020-21 में 17684.73 लाख, 2021-22 में 3542.59 लाख एवं 2022-23 में 3162.18 लाख रूपये चक्रिय निधि के तहत स्वयं सहायता समूहों के बीच अबतक वितरित किया गया है। सामुदायिक निवेश की राशि की में भी चार गुना वृद्धि विगत तीन वर्ष में आई है। 2012 से 2019 तक 20524.48 लाख रूपये सामुदायिक निवेश के तहत प्रदान किया गया था। वहीं, दिसंबर 2019 से अबतक 86,816.52 लाख रूपये स्वयं सहायता समूहों को दिया गया। इस तरह 2019-20 में 152 लाख, 2020-21 में 36,367.67 लाख, 2021-22 में 34,378.6 लाख एवं 2022-23 में 15,918.25 लाख रूपये सामुदायिक निवेश के तहत स्वयं सहायता समूहों को निर्गत हुआ है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : सालूजा, मोंगिया और लाल फेरो स्टील ग्रुप में दूसरे दिन भी आईटी की छापेमारी
    Next Article झारखंड में धान क्रय अधिप्राप्ति योजना की शुरुआत

    Related Posts

    झारखंड

    तेज रफ्तार हाईवा पुल से गिरा, बड़ा हादसा टला

    October 21, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    October 21, 2025
    क्राइम

    रांची में जुआ खेल रहे युवक की गो’ली मा’र ह’त्या, एक साल पहले निकला था जेल से

    October 21, 2025
    Latest Posts

    तेज रफ्तार हाईवा पुल से गिरा, बड़ा हादसा टला

    October 21, 2025

    चाईबासा में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    October 21, 2025

    रांची में जुआ खेल रहे युवक की गो’ली मा’र ह’त्या, एक साल पहले निकला था जेल से

    October 21, 2025

    पीएम मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई, बोले- हमारे रिश्ते…

    October 21, 2025

    दूसरी इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.