Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 11:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»नदी किनारे मिला युवक का श’व, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका
    जमशेदपुर

    नदी किनारे मिला युवक का श’व, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिमी घाघाडीह पंचायत स्थित जाटझोपड़ी कांच फुटबॉल मैदान के पास नदी किनारे सोमवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5, क्वार्टर संख्या 20/01 निवासी 25 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    मृतक के बड़े भाई दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि विजय को सोमवार सुबह करीब आठ बजे डीवी रोड पर देखा गया था। उनका कहना है कि विजय नदी किनारे इतनी दूर अकेले पैदल नहीं आ सकता, संभवतः वह किसी के साथ आया था। उन्होंने आशंका जताई कि यह सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।

    दिलीप ने बताया कि विजय को तैरना भी आता था, ऐसे में डूबने की संभावना नहीं बनती। उन्होंने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    बताया गया कि विजय चार भाइयों में सबसे छोटा था और किसी निजी कंपनी में कार्यरत था। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की बात कह रही है।

    Also read: टाटा स्टीलकर्मी से बदसलूकी पर SSP का एक्शन, दोषी सिपाही निलंबित

    Also read: राज कुशवाहा है वो प्रेमी जिसके लिए सोनम ने कर दी पति राजा की हत्या…

    Also read: अमरप्रीत सिंह काले ने की रांची एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र…

    Also read: राज कुशवाहा है वो प्रेमी जिसके लिए सोनम ने कर दी पति राजा की हत्या…

    Also read: कोदाईबांक डैम में तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    jamshedpur Jamshedpur News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ DC ने बुलाई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक, दिए कई निर्देश
    Next Article गांव पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025
    झारखंड

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025
    जामताड़ा

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025
    Latest Posts

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.