Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Oct, 2025 ♦ 4:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»बंद माइंस के पास पेड़ से लटका मिला युवक का श’व
    कोडरमा

    बंद माइंस के पास पेड़ से लटका मिला युवक का श’व

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma :  झारखंड के कोडरमा जिले में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। यह घटना लोकाई गांव स्थित बंद पड़े ब्लू स्टोन माइंस क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोनू कुमार, पिता गोविंद साव, निवासी लोकाई के रूप में हुई है।

    सुबह ग्रामीण जब मवेशी चराने जंगल की ओर गए तो उन्होंने शव देखा। सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

    परिवार वालों का कहना है कि सोनू शनिवार दोपहर से घर से गायब था। देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसका फोन भी बंद था। सुबह जब शव मिलने की खबर आई तो घर में मातम छा गया।

    परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि सोनू का किसी से कोई झगड़ा नहीं था, लेकिन शव मिलने की स्थिति से साफ है कि मामला संदिग्ध है।

    ग्रामीणों ने भी इलाके में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बंद माइंस क्षेत्र अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है और पुलिस इसे नजरअंदाज कर रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए गए हैं और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

    Also Read : छत के रास्ते घर में हुए दाखिल, फिर कर गये कांड

     

     

    Blue Stone Mines crime in Jharkhand crime scene dead body found Jharkhand news Koderma Koderma Police Local Protests Lokai Village Mob Gathering murder suspected Peepal Tree police investigation rising crime rural crime Sonu Kumar suicide or murder Suspicious death Unsolved Case youth found dead
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत के रास्ते घर में हुए दाखिल, फिर कर गये कांड
    Next Article पेट की सेहत के लिए रामबाण है ईसबगोल, आयुर्वेद में माना जाता है जड़ी-बूटी

    Related Posts

    झारखंड

    बंदर के बच्चे ने मचाया आतंक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    October 19, 2025
    झारखंड

    नित्य काली मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, मन्नत पूरी होने की है मान्यता

    October 19, 2025
    जामताड़ा

    धनतेरस पर जामताड़ा में करीब 15 करोड़ का कारोबार, अब दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग

    October 19, 2025
    Latest Posts

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, आ’ग से बचाव के लिए शहर को चार जोन में बांटा

    October 19, 2025

    बंदर के बच्चे ने मचाया आतंक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    October 19, 2025

    Diwali 2025 : 20 अक्टूबर को मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा… जानें शुभ मुहूर्त और नियम

    October 19, 2025

    नित्य काली मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, मन्नत पूरी होने की है मान्यता

    October 19, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का निर्देश

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.