Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा में कुएं से मिला युवक का शव, गला रेतकर की गई है हत्या
    झारखंड

    लोहरदगा में कुएं से मिला युवक का शव, गला रेतकर की गई है हत्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    लोहरदगा। लोहरदगा में कुआं में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जो शव बरामद हुआ है, उसके गले में धारदार हथियार से काटे जाने का निशान है. सीने में भी चोट के निशान हैं। स्पष्ट तौर पर हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

    जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरौली मिनियाखाड़ा गांव के पास कुछ ग्रामीण मवेशियों को लेकर चरवाही के लिए गए हुए थे। ग्रामीणों ने गांव में स्थित रजिस्ट्रार बागान में कुएं में एक शव देखकर तत्काल मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, सेन्हा थाना प्रभारी वीरेंद्र एक्का और कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव मौके पर पहुंचे। कुडू थाने में 15 अक्टूबर को एक युवक के लापता होने को लेकर सनहा दर्ज कराया गया था। कुडू थाना पुलिस लापता युवक के परिजनों को लेकर शव की पहचान कराने के लिए पहुंची थी।

    हालांकि लापता युवक के परिजनों ने शव की पहचान नहीं की। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शव के गले में काटे जाने का निशान है। जबकि सीने में जख्म के निशान हैं। पुलिस को संदेह है कि पहले गोली मारी गई है, उसके बाद गला रेतकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर गांव में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLOC पर मंडरा रहा था PAK का कॉडकॉप्टर, भारतीय सेना ने किया ढेर
    Next Article हजारीबागः आलू और प्याज के बीजों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि, किसानों में हाहाकार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.