Hazaribagh : हजारीबाग में पूर्व सैनिक का शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी। बुधवार की सुबह डंडई कला गांव में पुल के नीचे से बॉडी मिली है। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रुप में हुई है। वहीं, घटनास्थल से कुछ दूर पर उनकी बाइक भी पुलिस को मिली है। मृतक व्यक्ति सोमवार की शाम से लापता था। इस घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।
पूर्व सैनिक के बॉडी पर कई जगह है जख्म
परिजन बताते हैं कि शव पर कई गंभीर चोट के निशान हैं और वे इसे सुनियोजित हत्या मान रहे हैं। मृतक के भतीजे आलोक सिंह ने विशेष मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी होगी।
पुलिस हर बिंदुओं पर कर रही है जांच
मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अर्जुन सिंह सोमवार शाम से लापता थे। जिसके बाद बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुल के नीचे उनका शव देखा। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने कहा कि यह मामल प्रथम दृष्ट्या में दुर्घटना प्रतीत होता है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। अगर परिजन किसी पर शक जताते हैं तो उस दिशा में भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Also Read : बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढ़ेर व 1 कोबरा जवान शहीद
Also Read : लुगुबुरु पहाड़ से भागा था इनामी नक्सली कुंवर मांझी, सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया
Also Read : बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 19,838 पदों के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
Also Read : शेयर बाजार सपाट खुला, सेंसेक्स में हल्की गिरावट, निफ्टी स्थिर
Also Read : बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढ़ेर व 1 कोबरा जवान शहीद
Also Read : बोकारो में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर व कोबरा का एक जवान घायल
Also Read : पटना हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान
Also Read : रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी