Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jul, 2025 ♦ 12:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»सहायक अध्यापकों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से की मुलाकात, समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    जामताड़ा

    सहायक अध्यापकों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से की मुलाकात, समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य इकाई, रांची के निर्देशानुसार जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सहायक अध्यापकों ने विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिनिधिमंडल नीलांबर मंडल और सबीर अंसारी के नेतृत्व में मंत्री के जामताड़ा स्थित आवास पर मुलाकात की। ज्ञापन में सहायक अध्यापकों ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा किए गए वादों की याद दिलाई।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सार्वजनिक सभाओं में वादा किया था कि सरकार बनने के तीन महीने के भीतर पारा शिक्षकों को वेतनमान प्रदान किया जाएगा। लेकिन अब तक यह वादा अधूरा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि 20 वर्षों के संघर्ष के बाद एक नियमावली तो बनी, लेकिन उसमें केवल 40 से 50% तक मानदेय की ही वृद्धि हुई है। विगत 25 वर्षों से सेवा दे रहे सहायक अध्यापक समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य के लगभग 1700 सहायक अध्यापकों को फर्जी शैक्षणिक संस्थानों का हवाला देकर कार्यमुक्त कर दिया गया है, जिसे जल्द से जल्द निरस्त करने की मांग की गई है। सहायक अध्यापकों ने यह भी मांग की कि मृतक सहायक अध्यापकों के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ दिया जाए और 28 अगस्त 2024 को संगठन के साथ हुए समझौते को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। आंदोलन की चेतावनी देते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि विधानसभा सत्र से पहले समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 4 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

    इसके पश्चात भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 5 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी सहायक शिक्षक रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को सभी मांगों से अवगत कराया गया और उनसे शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई गई।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में दो कार से मिले 1.5 क्विंटल गांजा, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दो कार से मिले 1.5 क्विंटल गांजा, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

    July 19, 2025
    कोडरमा

    CM हेमंत सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

    July 19, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार…

    July 19, 2025
    Latest Posts

    सहायक अध्यापकों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से की मुलाकात, समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    July 19, 2025

    लातेहार में दो कार से मिले 1.5 क्विंटल गांजा, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

    July 19, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

    July 19, 2025

    पाकुड़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार…

    July 19, 2025

    लक्ष्मण हेम्ब्रम मर्डर केस का खुलासा, सौतेला भाई सहित दो गिरफ्तार

    July 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.