Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : मुंगेर में विशेष अभियान में आठ नक्सली समेत दस गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : मुंगेर में विशेष अभियान में आठ नक्सली समेत दस गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंगेर। जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में जिला पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के आठ उग्रवादी और उनके दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि भाकपा-माओवादी के एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा द्वारा नए युवकों को संगठन से जोड़ने तथा हथियार एवं विस्फोटक सामग्री जमा करने की सूचना मिली थी। तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया।
    श्रीमती सिंह ने बताया कि विशेष टीम ने शामपुर आउट पोस्ट अंतर्गत भैंसाकोल जखराज स्थान मोड़ पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। भैंसाकोल जखराज स्थान के निकट पुलिसकर्मी एंबुश लगाकर बैठे रहे और नक्सली समूह के सदस्यों के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान डंगराचक की ओर से कुछ लोग आते दिखे तभी पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में रान पुनीत मंडल, डब्लू चौरसिया, भीम तुरी, कारे खैरा, शंभू तुरी, संजय यादव, बमबम यादव, सुनील तुरी शामिल हैं। इनके पास से दो राइफल, एसएलआर की गोलियां, थ्री नॉट थ्री बोर की गोलियां, एसएलआर की दो मैगजीन, एक मास्केट, देसी कट्टा, पिस्तौल, डेटोनेटर 200 मीटर तार, सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर, भाकपा माओवादी संगठन का लेटर पैड बरामद किये गये।
    श्रीमती सिंह ने बताया कि माओवादी के एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा के द्वारा पिछले कुछ दिनों से गतिविधियां बढ़ाई गई थी और संगठन में नए लोगों को जोड़ने तथा हथियार जुटाने की कार्रवाई चल रही थी। उग्रवादियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में शामपुर ओपी अंतर्गत भैंसाकोल जखराज स्थान के निकट पुनीत मंडल और डब्लू चौरसिया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खड़गपुर थाना के शामपुर ओपी और नया रामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    Arrest Bihar news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमन्त सोरेन से मिला टाना भगत समुदाय का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
    Next Article रांची : सेलिब्रेशन के मालिक राकेश प्रसाद उर्फ रॉकी का निधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.