Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 8:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड, बिहार से लेकर दिल्ली तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी कनकनी; जानें देश भर में कैसा रहेगा मौसम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड, बिहार से लेकर दिल्ली तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी कनकनी; जानें देश भर में कैसा रहेगा मौसम

    SinghBy SinghDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Weather Forecast : उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं कई इलाकों में बारिश की स्थिति बन गई है, जिससे बाढ़ जैसी स्थितियाँ बन रही हैं. वहीं, कोहरा व धुंध को लेकर भी अलर्ट रहने की जरूरत है. झारखंड में जहां कहीं धूप कहीं बादल के आसार हैं, वहीं पारा लुढ़कने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ेगी. इसके अलावा बिहार में पछुआ हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है.

    दिल्ली में इस डेट से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    दिल्ली में इस समय सर्दी का असर नहीं दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन आज का मौसम शुष्क रहेगा और दिनभर धूप भी रहेगी. हालांकि, 15 दिसंबर के बाद दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का अनुमान है.

    यूपी में घना कोहरा, शुष्क रहेगा मौसम

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, खासकर पश्चिमी यूपी में. मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में ठंड में कोई खास इजाफा नहीं होगा और मौसम शुष्क रहेगा.

    बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

    बिहार में आने वाले दिनों में ठंड का जोर बढ़ने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवा में तेजी आ सकती है, जिसके कारण ठंड में इजाफा हो सकता है. अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार हैं. साथ ही, घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है.

    झारखंड में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    चक्रवाती तूफान फेंगल के असर से झारखंड के मौसम में बदलाव आया है. रविवार और सोमवार को बादल छाए रहे और मंगलवार को भी बादल रह सकते हैं. हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, और बादल छंटने के बाद ठंड में वृद्धि हो सकती है. हालांकि, बीच-बीच में धूप भी निकलेगी. वहीं, रांची समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 6 दिसंबर तक रांची समेत राज्य के विभिन्न इलाकों का टेंप्रेचर 12 डिग्री तक गिर सकता है.

    इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश

    दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा. केरल, तटीय कर्नाटका, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, और दक्षिण आंतरिक कर्नाटका में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

    Andaman Andhra Pradesh Bihar Chhattisgarh cold Cyclonic storm 'Fengal' Delhi Dense Fog Fog heavy rain jharkhand Karnataka Kerala Lakshadweep light rain Meteorological Department Mist Moderate Rain Nicobar Odisha rain ranchi severe cold Tamil Nadu Telangana temperature Weather Weather Forecast 3rd December westerly winds Western Disturbance Winter winter will increase. अंडमान आंध्र प्रदेश ओड़िशा कड़ाके की सर्दी कर्नाटका केरल कोहरा घना कोहरा चक्रवाती तूफान 'फेंगल' छत्तीसगढ़ झारखंड ठंड तमिलनाडु तापमान तेलंगाना दिल्ली धुंध निकोबार पछुआ हवाएँ पश्चिमी विक्षोभ बारिश बिहार भारी बारिश मध्यम बारिश मौसम मौसम विभाग रांची लक्षद्वीप सर्दी सर्दी बढ़ेगी हल्की बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 03 December 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article ‘मेरे शपथ ग्रहण से पहले इजरायल के बंधकों को छोड़ो, वर्ना मचा दूंगा तबाही’, ट्रंप ने दे डाली चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025
    Latest Posts

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    जमीन के लफड़े में युवक का म’र्डर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.