Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 3:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री का अधिकारी बता मोबाइल दुकान से 27 हजार का मोबाइल की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    मुख्यमंत्री का अधिकारी बता मोबाइल दुकान से 27 हजार का मोबाइल की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राँची : सीएम सुरक्षा में तैनात खुद को अधिकारी बता एक मोबाइल दुकान से 27 हजार रुपए का मोबाइल ठगी करने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी कोतवाली थाने में 27 फरवरी को दर्ज हुई है। सुशील कुमार लोहिया ने ठगी की प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि कचहरी रोड में उनकी एक मोबाइल की दुकान है जिसका नाम तिरुपति बालाजी डॉट कॉम है। 10 फरवरी को शाम चार बजे उनकी दुकान में एक आदमी आया।

    वह व्यक्ति सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों की तरह पैैंट-शर्ट पहन रखा था। दुकान में घुसते ही उसने कहा कि उसे जल्दी है। उसे तुरंत सीएम सुरक्षा में उनके साथ जाना है। यह कह उसने एक 27000 रुपए मूल्य का मोबाइल लिया। उसने बिल पर अपना नाम संजू कुमार सिंह लिखवाया। फिर एक ईयर बड भी लिया। उसने एक फोन नंबर भी बिल पर लिखवाया। फिर बिना पैसे दिए यह कह निकल गया कि वह पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर उसके एकाउंट में कर दिया है। उसने यह भी कहा कि अगर कोई प्राब्लम हो तो वह वे उसे फोन कर लें। फिर दुकान से बाहर निकला और स्कूटी पर सवार होकर तेजी से भाग निकला। लेकिन सुशील कुमार लोहिया के खाते में ना तो कोई पैसे आए ना ही कोई मैसेज।

    किसी और का नंबर लिखवा

    सुशील कुमार लोहिया को जब पैसे नहीं मिले तो उन्होंने उक्त नंबर पर फोन किया, जिसे वह लिखवा कर बिल में गया था। उस नंबर पर बात करने पर उन्हें जानकारी मिली की वह किसी और का नंबर लिखवा, फर्जीवाड़ा कर निकल गया है। फिर सुशील कुमार लोहिया सीएम आवास गए यह पता लगाने की उक्त नाम का कोई व्यक्ति सीएम सुरक्षा में है क्या। उन्हें जानकारी मिली की इस नाम का कोई व्यक्ति सीएम सुरक्षा में नहीं है। तब वे समझ गए कि किसी ने सीएम सुरक्षा में तैनात अधिकारी बन उनके साथ ठगी की है।

    कई दुकानों में जाकर कर चुका है ठगी

    सुशील कुमार लोहिया ने जब पता कि तो जानकारी मिली की वह व्यक्ति सीएम सुरक्षा में तैनात अधिकारी खुद को बता कई जगहों पर ठगी कर चुका है। सुशील कुमार ने कोतवाली पुलिस को उक्त व्यक्ति के स्कूटी की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया है। ताकि उसके संबंध में जानकारी मिल सके की वह कौन ठग है। इस मामले की जांच दारोगा कमलेश कुमार राय कर रहे है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला क्रिकेट विश्व कप में 10 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति
    Next Article बहरागोड़ा: सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालन करने वाली महिला समेत 3 लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.