Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग की बच्चियों को हुनरमंद बना रोजगार देना लक्ष्य : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग की बच्चियों को हुनरमंद बना रोजगार देना लक्ष्य : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2019Updated:October 12, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • मुख्यमंत्री ने बच्चियों को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से राजनगर में नर्सिंग कौशल कॉलेज का उद्घाटन किया

    Joharlive Team


    राजनगर/सरायकेला-खरसावां : आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय की बच्चियों के सशक्तिकरण, उनका आर्थिक स्वावलंबन एवं हुनरमंद बनाकर रोजगार से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य है। आपको हुनरमंद बनाने का कार्य योजना के तहत हो रहा है। राज्य में 3 मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। दो मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। विभिन्न जिलों के सदर अस्पताल का विस्तारीकरण किया जा रहा। ऐसे में हमें कुशल मानव संसाधन की जरूरत होगी। यहीं आपको रोजगार प्राप्त होगा। क्योंकि नर्स की मांग सभी मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल और सदर अस्पताल में होगी। निजी क्षेत्र में भी अस्पताल खुल रहें हैं। जहां आपकी जरूरत होगी। आप यहां पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और समाज की सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं। रांची और साहेबगंज में जल्द नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन होगा। सरकार ने पूरी तत्परता से कार्य करते हुए आपका नियोजन सुनिश्चित करने हेतु मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का निर्माण किया। हमारे कार्य करने की गति का आकलन आप कर सकते हैं। 67 साल में मात्र 3 मेडिकल कॉलेज और 5 वर्ष में 5 मेडिकल कॉलेज का निर्माण, जिनमें में से दो निर्माणाधीन हैं। ये बातें मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने सरायकेला-खरसावां स्थित राजनगर में नर्सिंग कौशल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में कही।

    12 ट्रेड में युवाओं को मिल रहा है प्रशिक्षण

    मुख्यमंत्री ने कहा की कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला है। आप अन्य राज्य में जाकर कार्य करेंगे। थोड़ा संघर्ष होगा। यह जरूरी भी है। क्योंकि संघर्ष आपके मजबूत करेगा। राज्य में 25 कल्याण गुरुकुल विभिन्न जिलों में 12 ट्रेड में युवाओं को हुनरमंद बना रहें हैं। ये प्रशिक्षण समय की मांग के अनुरूप मिल रहा है। 100 प्रतिशत नियोजन सरकार सुनिश्चित कर रही है। आज डिग्री के साथ साथ युवाओं को हुनरमंद होना भी जरूरी है।

    नर्स में सेवा की भावना होनी चाहिए, अपने व्यवहार को मृदु रखें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ज्ञान आधारित युग में जी रहें हैं। जिसके पास ज्ञान होगा उसकी मांग हर जगह होगी। आपको ज्ञान आधारित युग के साथ कदम से कदम मिला कर चलना होगा। कॉलेज में आपको नर्सिंग से सम्बंधित प्रशिक्षण प्राप्त होगा। प्रशिक्षण के बाद आपको मानव सेवा का अवसर मिलेगा। आप अपने व्यवहार से मरीजों का हौसला बढ़ाने का कार्य करें। उनके रोग को अपने मृदु व्यवहार से कम करें। क्योंकि मरीज के इलाज में आपका व्यवहार अहम होगा। पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करें। मैं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 120 बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

    एक स्थिर सरकार विकास की पक्षधर होती है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 साल झारखण्ड में स्थिर सरकार रही। इस स्थिरता का परिणाम है कि राज्य को विकास की गति मिली। सरायकेला में आज एक अरब से अधिक रुपये की योजना का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ। यह सिर्फ सरायकेला की ही बात नहीं सभी जिलों में विकास के हुए हैं और हो रहें हैं। घर- घर बिजली पहुंची, लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिली, महिलाओं को धुआं से मुक्ति मिली, बच्चियों को लाभ मिल रहा है, किसान प्रफुल्लित हैं। यह सब राज्य की जनता की वजह से हुआ क्योंकि उन्होंने एक मजबूत और स्थिर सरकार दी।

    इस अवसर पर आदित्य पुर नगर निगम  विनोद कुमार वास्तव, अध्यक्ष जिला परिषद मती शकुंतला महली, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां  ए डोडे, पुलिस अधीक्षक  एस कार्तिक, परियोजना निदेशक आइटीडीए  अरुण कुमार सांगा, नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, कल्याण गुरुकुल के प्रशिक्षण प्राप्त युवा और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतारा शाहदेव लव जेहाद मामला: रकीबुल को मिली सशर्त जमानत
    Next Article अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, माता-पिता के निधन के बाद काम में डूब गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.