Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 7:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रात में परिजनों से की फोन पर बात, सुबह फंदे से झूलता मिला समीर का शव, हत्या की आशंका
    झारखंड

    रात में परिजनों से की फोन पर बात, सुबह फंदे से झूलता मिला समीर का शव, हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2023Updated:September 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    -परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

    रांचीः कोयंबटूर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य कर रहे बोकारो के समीर कुमार की संदेहास्पद ​िस्थति में ​मौत को लेकर परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को समीर के शव को लेकर परिजन रांची पहुंचे और राजभवन के समक्ष धरना पर बैठ गए। परिजनों का कहना है कि समीर ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या कर दी गई है। समीर के भाई प्रवीण का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम से पहले ही एक कागजात पर साइन करा लिया, जिसमें बॉडी सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। इसके बाद बॉडी को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    बहन आकांक्षा ने जो बताया

    समीर की बहन आकांक्षा ने बताया कि ड्यूटी जॉइन करने के बाद कैंपस में उसे टीका लगाने पर रोक लगा दी गयी थी। पूजा के लिए लायी गयी सामग्री डस्टबीन में पायी गयी। साथ ही उसने बताया कि प्रबंधन ने कुछ दिन के लिए उसकी ड्यूटी वॉर्डन के तौर पर लगायी थी। घटना से ठीक पहले रात में सभी स्टूडेंट्स का अटेंडेंस बनाकर आया था और अगले दिन से वॉर्डन की ड्यूटी नहीं करने की बात परिजनों से कही थी। अगले दिन सुबह कॉलेज प्रबंधन ने फोन पर समीर के सुसाइड करने की जानकारी दी। बहन आकांक्षा का कहना है कि राउंड के दौरान भाई ने कुछ ऐसी घटना देखी जिसे छिपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर दी गयी है। आकांक्षा ने घटना की फॉरेंसिक जांच की मांग राज्यपाल से की है।

    रात को माता-पिता से की थी बात

    समीर के माता-पिता ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे उससे बात हुई थी। उससे पहले शाम को वीडियो कॉल कर अपना कमरा भी दिखाया और बताया कि वह शिफ्ट हो गया है। एचओडी द्वारा एक माह बाद विभाग बदलने के आश्वासन के बाद ज्वाइन किया है। परिजनों ने इस मामले में एचओडी की भूमिका पर संदेहास्पद होने की आशंका जताई है। कहा कि समीर की नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई थी। उसे जबरदस्ती वार्डन में ज्वाइन करा दिया गया है।

    क्या कहते हैं सांसद संजय सेठ

    सांसद संजय सेठ ने कहा कि मामला संदेहास्पद है। उन्होंने रि-पोस्टमार्टम की मांग की है। ताकि की दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आग्रह किया है कि संबंधित राज्य के सीएम से बात कर समीर के परिजनों को न्याय दिलाएं।

    शव का रि-पोस्टमार्टम कराए प्रशासन, परिजनों को न्याय मिल सके : लंबोदर महतो

    मामले में विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि घटना काफी दुःखद है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से आग्रह करेंगे कि शव का रि-पोस्टमार्टम कराए। ताकि, घटना का पटाक्षेप हो सके और समीर के परिजनों काे न्याय मिल सके।

    ranchi crime news ranchi crime update Ranchi Latest News ranchi today news Ranchi Update News sameer murder mystery क्राइम फांसी रांची अपराध राजभवन हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया, जानें किन-किन राज्यों में होगी बारिश
    Next Article दिल्ली की तर्ज पर रांची में बनेंगे पिंक टॉयलेट, महिलाओं के जिम्मे होगा संचालन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.