Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 9:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहल : मुख्य सचिव
    झारखंड

    झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहल : मुख्य सचिव

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सैनिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को सैनिक स्कूल, तिलैया से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों और मुद्दों पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    मुख्य सचिव को बताया गया कि झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ राज्यों में दो सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। तिलैया सैनिक स्कूल में वर्तमान में 875 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो देश के अन्य सैनिक स्कूलों की तुलना में सर्वाधिक है। अलका तिवारी ने तिलैया सैनिक स्कूल की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कमी न होने का आश्वासन दिया है।

    9.49 करोड़ से नई जलापूर्ति योजना

    बैठक में सैनिक स्कूल, तिलैया में 9.49 करोड़ रुपये की लागत से नई जलापूर्ति योजना को बहाल करने का निर्णय लिया गया है। इसकी तकनीकी स्वीकृति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से प्राप्त हो चुकी है। साथ ही, स्कूल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने और स्टॉफ क्वार्टरों के रखरखाव के लिए भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए है।

    कर्मचारियों के लिए पेंशन और अन्य लाभ

    सैनिक स्कूल, तिलैया ने कर्मचारियों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन, एनपीएस और अन्य लाभों को राज्य सरकार द्वारा वहन करने का प्रस्ताव रखा। इस पर करीब 7 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा विभाग को अन्य राज्यों के सैनिक स्कूलों के मॉडल का अध्ययन कर इस दिशा में आगे बढ़ने का निर्देश दिया।

    छात्रों की स्वास्थ्य जांच अब कोडरमा में

    मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सैनिक स्कूल, तिलैया के छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच अब कोडरमा में ही होगी। पहले इसके लिए छात्रों को हजारीबाग जाना पड़ता था, जिससे असुविधा होती थी। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधि शामिल थे।

    Also Read : शराब घोटाला मामले में IAS विनय चौबे की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 1 को

    Take initiative to establish another Sainik School in Jharkhand: Chief Secretary झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहल : मुख्य सचिव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगला रेत कर मां को उतारा मौ’त के घाट, इस वजह से था नाराज
    Next Article मेघालय में शादी से पहले होगा HIV टेस्ट? सरकार ला रही नया कानून

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.