Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -
शराब

शराब माफियाओं पर चाईबासा पुलिस का वार, कई भट्ठियां ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Chaibasa : चाईबासा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला दंडाधिकारी सह ग्रामीणों के मार्गदर्शन में गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 5 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गुवा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, बड़ा जामुदा और कल्याण नगर में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। यहां अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से … Read More

धनबाद में अवैध कोयला खनन पर फूटा लोगों का गुस्सा, बमबाजी के बीच ग्रामीणों का हंगामा

Dhanbad : धनबाद जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित केशलपुर में अवैध कोयला खनन को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की मुखिया प्रेमलता कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर अवैध खनन स्थल पहुंच गए और वहां चल रहे अवैध कारोबार का विरोध किया। लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में धड़ल्ले से अवैध कोयला खनन किया जा रहा है, जिससे गांव वालों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। ग्रामीण जब अवैध मुहाने पर पहुंचे तो वहां बड़ी मात्रा में बोरे में भरा कोयला जमा मिला। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से … Read More

रांची में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, बूथों पर जारी होगी नई सूची

Ranchi : रांची जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। 23 मई को जिले के सभी बूथों पर अन-मैप्ड इलेक्टोरल लिस्ट जारी की जाएगी। इस सूची के माध्यम से वैसे मतदाता अपना नाम चेक कर सकेंगे, जिनके नाम पुरानी मतदाता सूची से अब तक मानचित्र नहीं हो पाया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी। इनमें तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों का नाम वर्ष 2003 … Read More

Grid

रांची में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, नामकुम-कांके-हटिया ग्रिड होंगे अपग्रेड

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए बिजली विभाग अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है। शहर के तीन बड़े ग्रिड स्टेशन नामकुम, कांके और हटिया की क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रांची में तेजी से आबादी बढ़ रही है। नए अपार्टमेंट, कॉलोनियां और कमर्शियल बिल्डिंग लगातार बन रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने पर AC, कूलर और दूसरे बिजली उपकरणों का इस्तेमाल भी तेजी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More